बैलन डी’ओर 2026 की रेस में मेसी-एमबापे समेत 30 सितारे
बैलन डी’ओर 2026 के नामांकन की घोषणा हो गई है। पुरुष वर्ग में लियोनेल मेसी, किलियन एमबापे, लामिन यामाल, हैरी केन और पिछले विजेता उस्मान डेम्बेले समेत 30 खिलाड़ी दौड़ में हैं। महिला वर्ग में एलेक्सिया पुतायस, ईवा पायजोर और मेल्ची डुमोर्नाय जैसे नाम शामिल हैं। पुरस्कार समारोह 26 अक्टूबर को लंदन में होगा।
- बैलन डी’ओर 2026 के पुरुष वर्ग में मेसी, एमबापे और यामाल समेत 30 खिलाड़ी नामित।
- उस्मान डेम्बेले लगातार दूसरी बार पुरस्कार जीतने की दौड़ में।
- बैलन डी’ओर समारोह 26 अक्टूबर को लंदन में आयोजित होगा।
Ballon d’Or 2026: फुटबॉल की दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित व्यक्तिगत पुरस्कारों में शामिल बैलन डी’ओर 2026 की रेस शुरू हो गई है। फ्रांस की फुटबॉल पत्रिका ‘फ्रांस फुटबॉल’ ने मंगलवार को अलग-अलग श्रेणियों में नामांकित खिलाड़ियों और कोचों की सूची जारी कर दी। पुरुष वर्ग में कुल 30 खिलाड़ी सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार के लिए चुने गए हैं।
इस सूची में अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी, फ्रांस के किलियन एमबापे, स्पेन के युवा स्टार लामिन यामाल और इंग्लैंड के हैरी केन जैसे बड़े नाम शामिल हैं। पिछले साल पुरस्कार जीतने वाले उस्मान डेम्बेले को भी लगातार दूसरी बार यह सम्मान हासिल करने का मौका मिलेगा। पेरिस सेंट-जर्मेन के साथ उनके प्रदर्शन को इस दौड़ में अहम माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें : बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर द मूवी’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ दे रही कड़ी टक्कर
इस बार नामांकन में स्पेन और पेरिस सेंट-जर्मेन के खिलाड़ियों की मजबूत मौजूदगी दिखाई दी है। एमबापे, यामाल और केन को प्रमुख दावेदारों में गिना जा रहा है, जबकि मेसी का नाम भी सूची में शामिल है।
पुरुष बैलन डी’ओर के 30 नामांकित
जूड बेलिंगहैम, पाउ कुबार्सी, मार्क कुकुरेला, उस्मान डेम्बेले, लुइस डियाज, ब्रूनो फर्नांडिस, एर्लिंग हालांड, गेब्रियल मागाल्हाएस, हैरी केन, अचरफ हकीमी, लामिन यामाल, ख्विचा क्वारात्सखेलिया, मार्किन्होस, सादियो माने, लाउतारो मार्टिनेज, किलियन एमबापे, लियोनेल मेसी, माइकल ओलिसे, जोआओ नेवेस, विलियन पाचो, जूलियन क्विनोनेस, डेक्लान राइस, रोड्री, फैबियन रुइज, विलियम सालिबा, दयोट उपामेकानो, विटिन्या, फेरान टोरेस, विनिसियस जूनियर और नूनो मेंडेस।
कोच ऑफ द ईयर की दौड़
पुरुष कोच ऑफ द ईयर के लिए मिकेल आर्टेटा, लुइस दे ला फुएंते, उनाई एमरी, विन्सेंट कोम्पनी और लुइस एनरिके को नामांकित किया गया है।
महिला वर्ग में भी बड़े नाम
महिला बैलन डी’ओर की सूची में दो बार की विजेता एलेक्सिया पुतायस, ईवा पायजोर और मेल्ची डुमोर्नाय प्रमुख नाम हैं। पिछले तीन साल से पुरस्कार जीत रही ऐताना बोनमती इस बार चोट के कारण नामांकन में जगह नहीं बना सकीं।
महिला वर्ग में सेल्मा बाचा, बारबरा बांडा, क्लारा ब्यूल, एस्मी ब्रुग्ट्स, मारियोना काल्डेंते, स्कारलेट कंबेरोस, केर्स्टिन कास्पारिज, टेम्वा चाविंगा, काटा कोल, मेल्ची डुमोर्नाय, कैरोलिन ग्राहम हैनसन, एलेक्स ग्रीनवुड, पैट्री गुइजारो, पेर्निले हार्डर, युई हासेगावा, रोज लावेल, मापी लियोन, लोरेना, मेलविन मलार्ड, मनाका मात्सुकुबो, विवियाने मिएदेमा, ईवा पायजोर, क्लाउडिया पिना, एलेक्सिया पुतायस, वेंडी रेनार्ड, एलेसिया रूसो, खदीजा शॉ, मोमोको तनिकावा, कैरोलिन वियर और टेसा वुलार्ट नामांकित हैं।



