अलविदा बीबीएल! मैथ्यू वेड ने अचानक लिया संन्यास, अब नई भूमिका में मचाएंगे धमाल

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज मैथ्यू वेड ने बिग बैश लीग से संन्यास का ऐलान कर दिया है। 2024 टी-20 वर्ल्ड कप के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट छोड़ने वाले वेड अब खिलाड़ी के तौर पर पूरी तरह मैदान से हट रहे हैं। वह अब ऑस्ट्रेलियाई राष्ट्रीय टीम और घरेलू क्रिकेट में फुल-टाइम कोचिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे।

  • मैथ्यू वेड ने बिग बैश लीग (BBL) से खिलाड़ी के रूप में लिया पूर्ण संन्यास।
  • कोचिंग करियर पर रहेगा पूरा फोकस, ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ निभाएंगे अहम भूमिका।
  • होबार्ट हरिकेंस को पहला ऐतिहासिक खिताब जिताने वाले शीर्ष खिलाड़ियों में शामिल रहे वेड।

Matthew Wade Retires from Big Bash League to Focus on Full-Time Coaching: ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज मैथ्यू वेड ने पेशेवर क्रिकेट को पूरी तरह अलविदा कहने का फैसला कर लिया है। बिग बैश लीग (BBL) के आगामी सीजन से पहले वेड ने संन्यास की घोषणा करते हुए साफ किया कि अब उनका पूरा ध्यान कोचिंग की नई पारी को संवारने पर रहेगा। वेड मौजूदा समय में ऑस्ट्रेलियाई पुरुष टीम के सीमित ओवरों के बल्लेबाजी कोच की अहम जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

यह भी पढ़ें:अमेरिकी संसद में रूस-ईरान पर कड़े प्रतिबंध का बिल पास, क्या भारत पर लगेगा 100% टैरिफ?

वेड का बीबीएल सफर बेहद शानदार और प्रेरणादायक रहा। 2011-12 के पहले सीजन में शेन वॉर्न की कप्तानी वाली मेलबर्न स्टार्स से शुरुआत करने वाले वेड ने मेलबर्न रेनेगेड्स और फिर अपने होम स्टेट की टीम होबार्ट हरिकेंस के लिए कुल मिलाकर 119 मैच खेले। हरिकेंस के लिए खेलते हुए उन्होंने नाबाद 130 रनों की जो यादगार पारी खेली थी, वह फ्रेंचाइजी इतिहास का आज भी सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है। इसके अलावा 2024-25 में होबार्ट को पहली बार चैंपियन बनाने में भी उनका बल्ला जमकर बोला था।

वेड के इस फैसले पर होबार्ट हरिकेंस के मुख्य कोच जेफ वॉन ने कहा कि वेड जैसे निडर खिलाड़ी को हर कप्तान अपनी प्लेइंग इलेवन में देखना चाहता है। उन्होंने न केवल मैच का पासा पलटा, बल्कि युवा खिलाड़ियों को खेल की बारीकियां सिखाने में भी बड़ी भूमिका निभाई। हरिकेंस की हाई परफॉर्मेंस मैनेजर सैलिअन बीम्स ने भी माना कि आंकड़ों से परे वेड की सबसे बड़ी ताकत उनका नेतृत्व और ड्रेसिंग रूम में साथियों को दिया गया आत्मविश्वास रहा है।

Related Articles

Back to top button