हॉकी वर्ल्डकप : भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से रौंदा

हॉकी वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराकर टूर्नामेंट के टॉप-8 में जगह बना ली। कप्तान हरमनप्रीत सिंह और अभिषेक ने दो-दो गोल किए, जबकि हार्दिक सिंह ने एक गोल दागा। पाकिस्तान की ओर से हन्नान शाहिद ने दो और सुफियान खान ने एक गोल किया। इस जीत के साथ पाकिस्तान प्रतियोगिता से बाहर हो गया।

  • हॉकी वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराया।
  • पाकिस्तान पर जीत के साथ भारत टॉप-8 में पहुंचा।
  • हरमनप्रीत और अभिषेक ने दो-दो गोल किए।

India thrashed Pakistan 5-3 : भारत ने हॉकी वर्ल्ड कप के अहम मुकाबले में पाकिस्तान को 5-3 से हराकर अगले दौर में अपनी जगह पक्की कर ली। आठ गोल वाले इस रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक तेवर दिखाए और दबाव के बावजूद पाकिस्तान की वापसी की कोशिशों को नाकाम कर दिया।

भारत की जीत में कप्तान हरमनप्रीत सिंह और अभिषेक का प्रदर्शन सबसे खास रहा। दोनों खिलाड़ियों ने दो-दो गोल किए, जबकि उपकप्तान हार्दिक सिंह ने पेनल्टी स्ट्रोक पर भारत का पांचवां गोल दागकर टीम की बढ़त मजबूत की।

मुकाबले की शुरुआत में ही भारत ने बढ़त बना ली थी। हरमनप्रीत ने पांचवें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला। इसके बाद अभिषेक ने 11वें मिनट में फील्ड गोल करते हुए स्कोर 2-0 कर दिया। दूसरे क्वार्टर में हरमनप्रीत ने एक और पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को 3-0 की बढ़त दिलाई।

यह भी पढ़ें ; प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ केवल वास्तविक किसानों तक पहुँचेगा : डॉ. किरोडीलाल

पाकिस्तान ने इसके बाद वापसी की कोशिश की। हन्नान शाहिद ने 22वें मिनट में गोल कर अंतर घटाया। इसके तुरंत बाद अभिषेक ने अपना दूसरा गोल कर भारत को फिर तीन गोल की बढ़त दिलाई। पाकिस्तान के सुफियान खान ने 24वें मिनट में गोल करके स्कोर को 4-2 किया।

तीसरे क्वार्टर में भारत को पेनल्टी स्ट्रोक मिला और हार्दिक सिंह ने मौके को भुनाते हुए टीम का पांचवां गोल कर दिया। इसके बाद पाकिस्तान ने अंतिम क्वार्टर में हन्नान शाहिद के जरिए एक और गोल किया, लेकिन भारतीय डिफेंस ने बाकी समय में स्कोर नहीं बदलने दिया। भारत ने मुकाबला 5-3 से अपने नाम कर लिया।

भारत टॉप-8 में, पाकिस्तान का सफर खत्म

पाकिस्तान के खिलाफ जीत ने भारत को टूर्नामेंट के अगले चरण में पहुंचा दिया। पूल-डी के इस मुकाबले के बाद भारत ने अपने अभियान को मजबूती दी, जबकि पाकिस्तान का वर्ल्ड कप सफर समाप्त हो गया। भारत ने शुरुआती मुकाबले में वेल्स को हराया था, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ उसे हार मिली थी।

हरमनप्रीत बने टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर

दो गोल के साथ हरमनप्रीत सिंह के टूर्नामेंट में कुल पांच गोल हो गए हैं। वह गोल स्कोररों की सूची में शीर्ष पर पहुंच गए हैं। अभिषेक भी भारत की ओर से लगातार प्रभावी प्रदर्शन करते हुए शीर्ष गोल स्कोररों में अपनी जगह बनाए हुए हैं।

पाकिस्तान के खिलाफ भारत का दबदबा जारी

इस जीत ने भारत के पाकिस्तान के खिलाफ लंबे समय से चले आ रहे दबदबे को और मजबूत किया है। हॉकी में दोनों टीमों की प्रतिद्वंद्विता का अपना इतिहास रहा है, लेकिन हाल के वर्षों में भारत ने मुकाबलों में लगातार बेहतर प्रदर्शन किया है। इस वर्ल्ड कप जीत ने भी भारतीय टीम के आत्मविश्वास को बढ़ाया है।

यह भी पढ़ें ; मिलावटखोरों पर सख्त एक्शन : त्योहारी सीजन से पहले 300 किलो नकली मिठाई सील

भारत के लिए यह जीत सिर्फ अगले दौर का टिकट नहीं है, बल्कि टूर्नामेंट में आगे बढ़ने के लिए जरूरी लय भी लेकर आई है। टीम की नजर अब टॉप-8 के बाद खिताब की दौड़ में आगे बढ़ने पर होगी।

Related Articles

Back to top button