आर्मरेसलिंग में भारत का दम, 20 पदकों के साथ चौथे स्थान पर

विश्व आर्मरेसलिंग और पैरा आर्मरेसलिंग चैंपियनशिप 2026 में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शुरुआती दो दिनों में 20 पदक अपने नाम किए हैं। इनमें चार स्वर्ण, दो रजत और 14 कांस्य पदक शामिल हैं। दिल्ली में आयोजित इस प्रतियोगिता में भारत पदक तालिका में रूस, कजाखस्तान और तुर्किये के बाद चौथे स्थान पर पहुंच गया है।

  • विश्व आर्मरेसलिंग चैंपियनशिप: भारत ने चार स्वर्ण सहित कुल 20 पदक जीते।
  • पदक तालिका में चौथा स्थान: रूस, कजाखस्तान और तुर्किये के बाद भारत की जगह।
  • भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन: मास्टर्स, जूनियर और युवा वर्ग में खिलाड़ियों ने दिखाया दम।

India Wins 20 Medals at World Armwrestling Championship, Secures Fourth Position : विश्व आर्मरेसलिंग के मंच पर भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी ताकत का शानदार प्रदर्शन किया है। दिल्ली में आयोजित 47वीं विश्व आर्मरेसलिंग और 28वीं विश्व पैरा आर्मरेसलिंग चैंपियनशिप 2026 के शुरुआती दो दिनों के फाइनल मुकाबलों में भारत ने चार स्वर्ण, दो रजत और 14 कांस्य सहित कुल 20 पदक जीते हैं। पदकों की संख्या के आधार पर भारतीय टीम फिलहाल चौथे स्थान पर है।

ईस्ट दिल्ली के लीला एम्बियंस कन्वेंशन होटल में आयोजित इस प्रतियोगिता में 60 से अधिक देशों के 1,700 से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। भारत में पहली बार इस स्तर की चैंपियनशिप आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और पूर्व केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने किया।

यह भी पढ़े :हीरो मोटोकॉर्प ने ‘हीरोत्सव 2026’ की घोषणा की: चार दिनों तक मिलेंगे फेस्टिव ऑफर और इनाम

मास्टर्स खिलाड़ियों ने दिलाए चार स्वर्ण

प्रतियोगिता के पहले दिन 29 अक्टूबर को भारतीय मास्टर्स खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण, एक रजत और सात कांस्य पदक जीतकर शानदार शुरुआत की।

जिंसीमोल सेबेस्टियन ने ग्रैंड मास्टर महिला 80 किलोग्राम वर्ग में बाएं और दाएं दोनों हाथों की स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतकर दोहरी सफलता हासिल की। योगेश चौधरी ने मास्टर महिला 80 किलोग्राम से अधिक वर्ग में दाएं हाथ से स्वर्ण और बाएं हाथ से कांस्य पदक जीता। वहीं, शौकत वीटी ने मास्टर पुरुष 60 किलोग्राम से कम वर्ग में दाएं हाथ से स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

मिनिमोल जोस ने रजत और प्रीथा सी ने कांस्य पदक जीता। प्रिया पय्यान कुन्हिवेट्टिल और मिनी के ने भी दोनों हाथों की स्पर्धाओं में कांस्य पदक हासिल किए।

यह भी पढ़े : फिल्ममेकर संजय गुप्ता का निधन, बॉलीवुड में शोक

युवा खिलाड़ियों ने भी दिखाया दम

दूसरे दिन 30 अक्टूबर को युवा और सब-जूनियर खिलाड़ियों ने बाएं हाथ की स्पर्धाओं में आठ पदक भारत की झोली में डाले। जिम्मिसन मारवेन ने युवा पुरुष 65 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीता।

आभास राणा, लैतांसांगा, अजय कुमार और विष्णुप्रिया पी. ने अपने-अपने वर्गों में कांस्य पदक हासिल किए। सब-जूनियर वर्ग में आर्यन सिंह, युमनाम चिंगखई सिंह और शेन सलीश ने भी कांस्य पदक जीतकर भारत की पदक संख्या बढ़ाई।

Related Articles

Back to top button