सुचिका तारियाल ने पक्का किया पदक, MMA सेमीफाइनल में पहुंचीं

भारत की सुचिका तारियाल ने 2026 एशियाई खेलों में महिला पारंपरिक 60 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। क्वार्टर फाइनल में उन्होंने मंगोलिया की अल्तानचिमेग बैगलमा को 2-0 से हराया। इस जीत के साथ सुचिका ने कम से कम कांस्य पदक सुनिश्चित कर लिया है और अब उनकी नजर फाइनल में पहुंचने पर है।

  • सुचिका तारियाल ने MMA में सेमीफाइनल का टिकट कटाया।
  • एशियाई खेल 2026 में भारत का एक और पदक पक्का हुआ।
  • MMA क्वार्टर फाइनल में सुचिका ने मंगोलिया की खिलाड़ी को 2-0 से हराया।

Suchika Tariyal Secures Medal in MMA: आइची-नागोया। भारत की 36 वर्षीय सुचिका तारियाल ने रविवार को 2026 एशियाई खेलों में मिश्रित मार्शल आर्ट्स (MMA) में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक पक्का कर लिया। उन्होंने महिला पारंपरिक 60 किलोग्राम वर्ग के क्वार्टर फाइनल में मंगोलिया की अल्तानचिमेग बैगलमा को 2-0 से मात दी।

क्वार्टर फाइनल में मिली इस जीत के साथ सुचिका ने प्रतियोगिता में कम से कम कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है। अब वह फाइनल में जगह बनाने के लिए सेमीफाइनल मुकाबले में सिंगापुर की हुई हून तेओ और ईरान की अरेज़ू सलीमिगालेहताकी के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता से भिड़ेंगी।

यह भी पढ़ें:SI भर्ती परीक्षा में कड़ी निगरानी, 2.18 लाख अभ्यर्थी मैदान में

सुचिका के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि MMA इस बार एशियाई खेलों में पहली बार शामिल किया गया है। वह इस नई खेल विधा में भारत के लिए पदक हासिल करने वाली खिलाड़ियों में शामिल हो गई हैं।

2026 एशियाई खेलों में MMA के साथ पांच अन्य खेलों को भी पहली बार शामिल किया गया है। इनमें फ्रीस्टाइल बीएमएक्स, टैकबॉल, पैडल, सर्फिंग और वर्चुअल ताइक्वांडो शामिल हैं।

अब सुचिका की कोशिश सेमीफाइनल में जीत दर्ज कर फाइनल में पहुंचने और पदक का रंग बदलने की होगी।

Related Articles

Back to top button