वैभव को करना होगा इंतजार, गंभीर ने बताया क्यों

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की तारीफ की, लेकिन साफ किया कि उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। गंभीर ने श्रेयस अय्यर की निस्वार्थ कप्तानी और टीम में निरंतरता बनाए रखने की रणनीति पर भी खुलकर बात की।

  • वैभव सूर्यवंशी शानदार फॉर्म में हैं, लेकिन उन्हें मौके के लिए इंतजार करना होगा।
  • गौतम गंभीर ने श्रेयस अय्यर की निस्वार्थ नेतृत्व क्षमता की जमकर तारीफ की।
  • टीम मैनेजमेंट संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के साथ निरंतरता बनाए रखना चाहता है।

Vaibhav Suryavanshi Must Wait for His Chance: वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज से भारतीय टीम अपने घरेलू सत्र की शुरुआत करने जा रही है। सीरीज से पहले मुख्य कोच गौतम गंभीर ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी, कप्तान श्रेयस अय्यर और टीम चयन को लेकर अपनी रणनीति पर खुलकर बात की।

गंभीर ने युवा वैभव सूर्यवंशी की मौजूदा फॉर्म की तारीफ की, लेकिन साथ ही साफ किया कि प्रतिभा और फॉर्म के बावजूद हर खिलाड़ी को टीम में जगह तुरंत नहीं मिल सकती। उनके मुताबिक, पिछले डेढ़ से दो साल में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अचानक कुछ खराब मुकाबलों के आधार पर बाहर करना सही नहीं होगा।

यह भी पढ़ें : गुरु नानक देव को नमन, नेताओं ने याद किए संदेश

जियोस्टार के कार्यक्रम ‘फॉलो द ब्लूज: गौतम गंभीर अनफिल्टर्ड’ में गंभीर ने कहा कि वैभव को समझाया गया है कि कभी-कभी टीम में मौजूद अनुभवी और लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की वजह से अपने मौके का इंतजार करना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि प्लेइंग इलेवन सोशल मीडिया के दबाव या बाहरी चर्चा से तय नहीं होती। कोच और कप्तान यह देखते हैं कि कौन-सा संयोजन टीम को मुकाबला जिताने में सबसे ज्यादा मदद कर सकता है।

गंभीर के मुताबिक, अगर वैभव को खिलाने के लिए संजू सैमसन या अभिषेक शर्मा में से किसी एक को बाहर करना पड़े, तो यह आसान फैसला नहीं होगा। टीम ने पिछले कुछ समय में जिस संयोजन के साथ सफलता हासिल की है, उसे कुछ असफलताओं के बाद अचानक बदलना उचित नहीं होगा।

यह भी पढ़ें : फ्लाईदुबई कांड: को-पायलट निकला ‘लोन वुल्फ’?

गंभीर ने नए टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर के नेतृत्व की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ काम करने के दौरान अय्यर के कप्तानी रव के हित में किसी दूसरे बल्लेबाज को ऊपर भेजने या बाएं-दाएं बल्लेबाजी संयोजन को बेहतर बनाने के लिए अपनी भूमिका बदलने मेंती, अनुशासित और फिट हो सकता है, यहां तक कि दुनिया का नंबर एक बल्लेबाज भी हो सकता है, लेकिन अगर उसमें टीम से ऊपर खुद को रखने की भावना है तोैये को याद किया।

उन्होंने बताया कि अय्यर जरूरत पड़ने पर अपनी बल्लेबाजी की स्थिति तक छोड़ने के लिए तैयार रहते थे। टीम के हित में किसी दूसरे बल्लेबाज को ऊपर भेजने या बाएं-दाएं बल्लेबाजी संयोजन को बेहतर बनाने के लिए अपनी भूमिका बदलने में उन्हें कोई परेशानी नहीं होती थी।

गंभीर ने कहा कि एक अच्छे कप्तान की सबसे बड़ी खूबी उसका निस्वार्थ होना है। उनके अनुसार खिलाड़ी मेहनती, अनुशासित और फिट हो सकता है, यहां तक कि दुनिया का नंबर एक बल्लेबाज भी हो सकता है, लेकिन अगर उसमें टीम से ऊपर खुद को रखने की भावना है तो बाकी खूबियां ज्यादा मायने नहीं रखतीं।

Related Articles

Back to top button