श्रीलंका: हसन तिलकरत्ने को मिली बड़ी ज़िम्मेदारी, यह है उनका शानदार करियर

कोलंबो। श्रीलंका के पूर्व कप्तान हसन तिलकरत्ने को देश की महिला क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। उन्होंने 1 जून को आधिकारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण किया और उनका कार्यकाल दिसंबर 2021 तक होगा। श्रीलंका की महिला टीम ने पिछले साल आयोजित टी20 विश्व कप के बाद से कोई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच नहीं खेला है।

कोच नियुक्त किये जाने के बाद तिलकरत्ने ने कहा,”लड़कियों के साथ काम करना सम्मान की बात है। वे बहुत प्रतिभाशाली और कुशल हैं। मैं चुनौती का इंतजार कर रहा हूं।” तिलकरत्ने 2018 से 2020 तक श्रीलंका अंडर-19 टीम के भी इंचार्ज थे।

अपने करियर के दौरान, तिलकरत्ने ने 83 टेस्ट खेले, जिसमें उन्होंने 42.87 की औसत से 4,545 रन बनाए, जबकि 200 एकदिवसीय मैचों में उन्होंने 29.60 की औसत से 3789 रन बनाये हैं।