जयपुर में भाजपा की पदयात्रा कल, अश्विनी वैष्णव और CM भजनलाल होंगे शामिल

भाजपा के ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत गुरुवार को जयपुर में पदयात्रा निकाली जाएगी। इसमें केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। पदयात्रा रामलीला मैदान से शुरू होकर चौड़ा रास्ता होते हुए त्रिपोलिया गेट पहुंचेगी। पार्टी ने कार्यकर्ताओं से इसमें भाग लेने की अपील की है।

  • जयपुर में पदयात्रा के जरिए बीजेपी शुरू करेगी बड़ा जनजागरण अभियान।
  • केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और सीएम भजनलाल एक ही मंच पर नजर आएंगे साथ।
  • लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत विपक्ष के झूठ और अराजकता के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी पार्टी।

BJP’s padyatra in Jaipur tomorrow : जयपुर में गुरुवार को भाजपा अपने अभियान के तहत शक्ति प्रदर्शन करेगी। ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के नारे के साथ पार्टी की ओर से पदयात्रा निकाली जाएगी। इसमें केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और प्रदेश प्रभारी एवं सांसद संजय भाटिया सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें ; जियो का नया धमाका! 15 रुपये में 24 घंटे अनलिमिटेड 5G डेटा

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता और अभियान के प्रदेश संयोजक रामलाल शर्मा ने बताया कि पदयात्रा सुबह 11 बजे रामलीला मैदान से रवाना होगी। यहां से यह चौड़ा रास्ता होते हुए त्रिपोलिया गेट तक पहुंचेगी। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है।

इस दौरान संगठन महामंत्री अजेय कुमार और जयपुर सांसद मंजू शर्मा सहित अन्य नेता भी मौजूद रहेंगे। पार्टी की ओर से अभियान को लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और अराजकता के खिलाफ जनजागरण से जोड़कर पेश किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें ; मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अंधेरी माता मंदिर में किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना

रामलाल शर्मा ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि एसआईआर और वोट चोरी के मुद्दे पर जनता को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पदयात्रा के जरिए पार्टी लोकतंत्र की मजबूती और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता का संदेश देगी।

Related Articles

Back to top button