गांधी-शास्त्री जयंती पर CM भजनलाल ने किया नमन
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर जयपुर में दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि दी। सचिवालय में पुष्पांजलि के बाद उन्होंने रामधुन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे के साथ गांधी सर्किल पर भी पुष्प अर्पित किए गए, जहां स्कूली छात्राओं ने रामधुन की प्रस्तुति दी।
- गांधी जयंती: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
- लाल बहादुर शास्त्री: पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
- रामधुन कार्यक्रम: सचिवालय और गांधी सर्किल पर ‘वैष्णव जन तो तेने कहिये’ और ‘रघुपति राघव राजा राम’ की प्रस्तुति हुई।
Bhajan Lal Sharma Pays Tribute to Gandhi and Shastri : गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर राजस्थान में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शासन सचिवालय में दोनों महापुरुषों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान सचिवालय परिसर में आयोजित रामधुन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने ‘वैष्णव जन तो तेने कहिये’ और ‘रघुपति राघव राजा राम’ सहित अन्य भजनों का श्रवण किया। कार्यक्रम में गांधीजी के सत्य, अहिंसा और सेवा के संदेश को याद किया गया।
इसके बाद राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जेएलएन मार्ग स्थित गांधी सर्किल पहुंचकर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
यह भी पढ़ें : सेपकटकरॉ में भारत का कांस्य पक्का
गांधी सर्किल पर आयोजित कार्यक्रम में स्कूली छात्राओं ने रामधुन की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान दोनों महान नेताओं के योगदान और उनके जीवन मूल्यों को स्मरण किया गया।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, सांसद मंजू शर्मा, महापौर सुनील कोठारी, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा समेत वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।



