जयपुर में सजेगा रत्नों का महाकुंभ : CM भजनलाल शर्मा और मदन राठौड़ ने किया ‘JAGS’ शो के पोस्टर का विमोचन

जयपुर में 26 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाले जयपुर एसोसिएशन जेमस्टोन शो (JAGS) का पोस्टर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने जारी किया। इस आयोजन का उद्देश्य जयपुर के रफ और रंगीन रत्नों के कारोबार को नई पहचान देना, देश-विदेश के खरीदारों को जोड़ना और रत्न उद्योग के लिए व्यापारिक अवसर बढ़ाना है। आयोजकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विस्तार की उम्मीद है।

  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और मदन राठौड़ ने किया JAGS शो के पोस्टर का विमोचन।
  • 26 अक्टूबर 2026 को जयपुर में आयोजित होगा रफ और कलर जेमस्टोन का यह महाकुंभ।
  • रत्न उद्योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने और व्यापारिक अवसर पैदा करने की विशेष पहल।

A grand assembly of gems to be held in Jaipur : जयपुर में 26 अक्टूबर 2026 से आयोजित होने जा रहे ‘जयपुर एसोसिएशन जेमस्टोन शो’ (JAGS) के पोस्टर का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने भव्य विमोचन किया। यह अंतरराष्ट्रीय जेमस्टोन शो जयपुर की समृद्ध रत्न परंपरा, कारीगरी और व्यापारिक क्षमता को वैश्विक मंच पर एक नई पहचान दिलाएगा।

यह भी पढ़ें ; इतिहास भूलने वाले समाज कट जाते हैं अपनी जड़ों से, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का बड़ा बयान

गुलाबी नगरी जयपुर की विश्व प्रसिद्ध जेमस्टोन इंडस्ट्री को वैश्विक स्तर पर और अधिक मजबूती देने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने आगामी 26 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाले ‘जयपुर एसोसिएशन जेमस्टोन शो’ (JAGS) के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन किया।

इस दौरान ज्वैलर्स एसोसिएशन जयपुर के अध्यक्ष राजू अग्रवाल मंगोड़ीवाला ने मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष को समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण भी दिया।

कार्यक्रम के दौरान सेक्रेटरी अजय गोधा और कन्वीनर प्रकाश बेद ने बताया कि ‘JAGS’ देश के सबसे प्रतिष्ठित रफ एवं कलर्ड जेमस्टोन शो में से एक है। इसका मुख्य उद्देश्य जयपुर के पारंपरिक रत्न व्यापार, स्थानीय कारीगरों के हुनर और व्यावसायिक संभावनाओं को दुनिया भर के खरीदारों और व्यापारियों के सामने प्रदर्शित करना है।

यह भी पढ़ें ; जयपुर में दीया कुमारी ने की ऐतिहासिक मंदिर में नवीन शिखर कलश की स्थापना, गूंजे राम नाम के जयकारे

इस आयोजन से न केवल देशी-विदेशी कारोबारियों को एक साझा मंच मिलेगा, बल्कि गुलाबी नगरी के जेमस्टोन और ज्वैलरी सेक्टर में व्यापार एवं निवेश के नए अवसर भी पैदा होंगे।

Related Articles

Back to top button