बीकानेर में सीएम भजनलाल का धमाकेदार रोड शो, पलटी चुनाव की बाजी!

नगर निगम चुनाव के बीच मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को बीकानेर में भव्य रोड शो किया। शहर की सड़कों पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ नजर आई। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। रोड शो में भाजपा नेता, पदाधिकारी और नगर निगम चुनाव के प्रत्याशी भी शामिल हुए।

  • भजनलाल शर्मा ने बीकानेर में किया भव्य रोड शो।
  • भाजपा कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह।
  • नगर निगम चुनाव के बीच रोड शो को माना जा रहा शक्ति प्रदर्शन।

CM Bhajanlal’s spectacular roadshow in Bikaner : नगर निगम चुनाव के बीच मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को बीकानेर में रोड शो कर भाजपा के पक्ष में चुनावी माहौल बनाने की कोशिश की। रोड शो के दौरान शहर में जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ दिखाई दी। लोगों ने मकानों और छतों से पुष्पवर्षा कर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।

बीकानेर में सीएम भजनलाल का धमाकेदार रोड शो, पलटी चुनाव की बाजी!
Image Source : Via X

रोड शो निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गोकुल सर्किल से शुरू होना था, लेकिन इसकी शुरुआत मोहता चौक स्थित पूनरासर हनुमान मंदिर से हुई। मुख्यमंत्री पहले बंद कार में गोकुल सर्किल, नत्थूसर गेट, बारह गुवाड़ और हर्षों का चौक होते हुए मोहता चौक पहुंचे। मंदिर में धोक लगाने के बाद वे खुले रथ में सवार हुए और रोड शो शुरू किया।

बीकानेर में सीएम भजनलाल का धमाकेदार रोड शो, पलटी चुनाव की बाजी!
Image Source : Via X

इस दौरान केंद्रीय कानून मंत्री और बीकानेर सांसद अर्जुन राम मेघवाल, बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास और भाजपा शहर अध्यक्ष सुमन छाजेड़ समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मुख्यमंत्री के साथ मौजूद रहे। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और नगर निगम चुनाव में पार्टी के प्रत्याशी भी रोड शो का हिस्सा बने।

यह भी पढ़ें ; आकाश अंबानी ने शेयर किया जियो का नया एआई रोडमैप

मुख्यमंत्री के पहुंचने पर अलग-अलग स्थानों पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। गोकुल जोशी और श्याम सुंदर चौधरी सहित कार्यकर्ताओं ने पूर्व जिलाध्यक्ष विजय आचार्य के नेतृत्व में मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। वहीं मोहता चौक पर कर्मचारी नेता एवं विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय सचिव भंवर पुरोहित के नेतृत्व में दर्शन आचार्य, दुर्गाशंकर आचार्य और टीम धरणीधर ने स्वागत किया।

रोड शो के पूरे मार्ग पर उत्साह का माहौल दिखाई दिया। कई जगह लोग अपने घरों की छतों पर जमा रहे और मुख्यमंत्री के काफिले पर फूल बरसाते नजर आए। सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी।

इससे पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाल हवाई अड्डे पहुंचने पर भी भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। नेताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट किए और पार्टी का दुपट्टा पहनाकर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।

जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी के अनुसार, नाल हवाई अड्डे पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, कैबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर, सुमित गोदारा, विश्वकर्मा कौशल बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, विधायक सिद्धि कुमारी, विश्वनाथ मेघवाल और ताराचन्द सारस्वत सहित कई नेता मौजूद रहे। पूर्व विधायक बिहारीलाल विश्नोई, भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़, पूर्व अध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य, गोपाल गहलोत, प्रभारी ओम सारस्वत, मीडिया संयोजक मनीष सोनी, पंकज अग्रवाल और संपत पारीक समेत पार्टी के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

यह भी पढ़ें ; एसरी इंडिया ने लॉन्च किया GeoSARAL, GIS सॉफ्टवेयर की नई पहल

नगर निगम चुनाव के बीच हुए इस रोड शो में भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी और समर्थकों के उत्साह को पार्टी के चुनावी शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button