पंचायत चुनावों पर BJP विधि प्रकोष्ठ की बैठक

आगामी पंचायत चुनावों की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के विधि प्रकोष्ठ की शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में बैठक हुई। बैठक में चुनाव प्रक्रिया से जुड़े कानूनी पहलुओं, नामांकन और आवश्यक दस्तावेजों को लेकर कार्यकर्ताओं को जरूरी मार्गदर्शन देने पर चर्चा की गई।

नामांकन से लेकर चुनाव प्रक्रिया तक प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं को विधिक जानकारी देने पर जोर

  • पंचायत चुनाव: चुनाव तैयारियों और कानूनी प्रक्रियाओं पर मंथन।
  • BJP विधि प्रकोष्ठ: प्रत्याशियों को नामांकन से जुड़ी जानकारी देने पर जोर।
  • नामांकन प्रक्रिया: दस्तावेजों की जांच और आचार संहिता के पालन पर विशेष ध्यान।

BJP Law Cell Meets Ahead of Panchayat Polls : आगामी पंचायत चुनावों की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के विधि प्रकोष्ठ की शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में बैठक हुई। बैठक में चुनाव प्रक्रिया से जुड़े कानूनी पहलुओं, नामांकन और आवश्यक दस्तावेजों को लेकर कार्यकर्ताओं को जरूरी मार्गदर्शन देने पर चर्चा की गई।

बैठक को भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी और विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सौरभ सारस्वत ने संबोधित किया। बगड़ी ने कहा कि पंचायत चुनावों के दौरान प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं को चुनाव संबंधी नियमों की स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराना जरूरी है। उन्होंने कहा कि नामांकन से लेकर चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक छोटी-छोटी कानूनी प्रक्रियाओं का भी ध्यान रखा जाना चाहिए।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि नामांकन पत्र भरते समय दस्तावेजों और जानकारी की सही तरीके से जांच की जाए, ताकि किसी त्रुटि के कारण प्रत्याशी को परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही नामांकन पत्रों की जांच, आपत्तियों और आचार संहिता से जुड़े प्रावधानों की जानकारी भी कार्यकर्ताओं तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सौरभ सारस्वत ने कहा कि चुनाव के दौरान प्रत्याशियों और पार्टी कार्यकर्ताओं को विधिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रकोष्ठ सक्रिय रहेगा। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को नियमों और कानूनी प्रावधानों का पालन करते हुए जिम्मेदारी के साथ काम करना होगा।

यह भी पढ़े :युवाओं को मिलीं नई सौगातें, 1.93 लाख नियुक्तियों का दावा

बैठक में नामांकन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, आचार संहिता, चुनाव संबंधी कानूनी प्रावधान और आपत्तियों सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं को चुनाव के दौरान आवश्यक विधिक मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के लिए दिशा-निर्देश भी दिए गए।
इस अवसर पर पार्टी प्रवक्ता अशोक शेखावत, नवीन जैन, अवधेश कुमार शर्मा, अभय सिंह शेखावत, सुमन यादव, नम्रता शर्मा, राजेश गुर्जर और भैंरू सेन सहित विधि प्रकोष्ठ के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button