जयपुर में BJP का बड़ा दांव! 150 वार्डों की सूची जारी

जयपुर नगर निगम चुनाव 2026 से पहले भाजपा ने पार्षद प्रत्याशियों की वार्डवार सूची जारी कर चुनावी मुकाबले को तेज कर दिया है। पार्टी ने अधिकांश 150 वार्डों के लिए उम्मीदवार घोषित किए हैं, जबकि कुछ सीटों पर फैसला अभी विचाराधीन रखा गया है। सूची आने के बाद अब शहर में चुनावी समीकरण और संभावित मुकाबलों को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

  • BJP ने जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी की।
  • जयपुर नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा की सूची से चुनावी सरगर्मी तेज हुई।
  • कुछ वार्डों में BJP उम्मीदवारों के नाम अभी विचाराधीन रखे गए हैं।

– सचिन शर्मा –

BJP Releases Jaipur Ward Candidates List : जयपुर नगर निगम चुनाव 2026 को लेकर भाजपा ने अपनी चुनावी तैयारियों को तेज करते हुए पार्षद प्रत्याशियों की वार्डवार सूची जारी कर दी है। उम्मीदवारों के नाम सामने आने के साथ ही शहर में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है और अब हर वार्ड में संभावित चुनावी मुकाबलों को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

भाजपा की सूची में वार्ड संख्या 1 से 150 तक के लिए प्रत्याशियों के नाम शामिल किए गए हैं। पार्टी ने सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी और महिला आरक्षित वार्डों की श्रेणी के अनुसार उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है। सूची में बड़ी संख्या में महिला प्रत्याशियों को भी अवसर मिला है।

यह भी पढ़ें : करीना-पृथ्वीराज की ‘दायरा’ का ट्रेलर छाया

हालांकि सभी वार्डों के उम्मीदवारों का अंतिम नाम घोषित नहीं किया गया है। वार्ड संख्या 68, 79, 85, 102 और 132 में प्रत्याशियों के नाम फिलहाल विचाराधीन रखे गए हैं। इन सीटों पर पार्टी के अगले फैसले का इंतजार रहेगा।

उम्मीदवारों की घोषणा के बाद भाजपा संगठन अब वार्ड स्तर पर चुनावी गतिविधियों को और तेज कर सकता है। दूसरी ओर, घोषित नामों के बाद स्थानीय स्तर पर राजनीतिक समीकरण भी बदलने की संभावना है। जयपुर नगर निगम चुनाव में टिकट पाने वाले उम्मीदवारों के सामने अब अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाताओं तक पहुंच बनाने और चुनावी रणनीति मजबूत करने की चुनौती होगी।

यह भी पढ़ें : नौसेना में शामिल हुआ ‘निपुण’, बढ़ी समुद्री ताकत

भाजपा की सूची जारी होने के साथ ही यह साफ हो गया है कि जयपुर नगर निगम चुनाव को लेकर पार्टी ने वार्डवार तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। अब शेष विचाराधीन सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा और विपक्षी दलों की सूची के बाद चुनावी तस्वीर और स्पष्ट होगी।

वार्ड संख्या – प्रत्याशी का नाम
1 श्रवण बोहरा
2 हनुमान प्रसाद सैनी
3 भवानी शंकर शर्मा
4 पिंकी देवी शर्मा
5 नरेंद्र सिंह शेखावत
6 स्नेहलता साबू
7 पूजा
8 सुमन अग्रवाल
9 मंजू अग्रवाल
10 पलक यादव
11 शैलेंद्र शर्मा
12 राजेंद्र सैनी
13 दीपक शर्मा (खंडेल)
14 दिग्विजय सिंह
15 विक्रम सिंह रूंडल
16 महेश कुमार संघी
17 सुमेर सिंह जोधा
18 नीरज कुमावत
19 शाहनवाज अंसारी
20 डॉ. उदिता सिंह चौहान
21 अजय सिंह चौहान
22 वीरेंद्र सिंह
23 विकास बारेठ
24 आनंद खेड़ी
25 चंचल कंवर
26 श्रवणी देवी
27 शंकर लाल यादव
28 शक्ति सिंह मानपुरा
29 महादेव बागड़ा
30 युवराज सिंह राठौड़
31 विजय अग्रवाल (सीए)
32 श्वेता सुरोलिया
33 सीमा यादव
34 पीयूष किराड़ू
35 विमल कटियार
36 गजेंद्र सिंह शेखावत
37 कमल किशोर काला
38 गणेश नारायण जाट
39 भंवर लाल लील
40 नीरज कुमार गर्ग
41 दया सिंह धाकड़
42 अशोक रावतानी
43 शैलेंद्र भार्गव
44 नवीन भंडारी
45 जसवंत बैरवा
46 शिवकांता पांडे
47 दीपा नाथावत
48 सिद्धार्थ टोंडवाल
49 मुकेश शर्मा (काका)
50 प्रह्लाद चावला
51 महेंद्र कुमार छीपा
52 पूरण चंद माली
53 सतीश कुमार
54 कमल किशोर शर्मा
55 रिंकू उमरवाल
56 रेखा सैनी
57 गिरिराज शर्मा
58 सरोज वर्मा
59 बबली वर्मा
60 गिरिराज प्रसाद मीणा
61 रामलाल मीणा
62 रामावतार शर्मा
63 अजय टेपण
64 सुरेश मीणा
65 मुकेश कुमार राणा
66 नारायण लाल नैनावत
67 अरुण शर्मा
68 विचाराधीन
69 पूनम चौयल
70 सुशीला देवी
71 निशा गौड़
72 गट्टू
73 जयश्री गर्ग
74 रामपाल जैन (अग्रवाल)
75 पूजा सन्मुखानी
76 पुनीत कर्णावट
77 प्रेम कुमार जैन (क्षेत्रपाल)
78 श्याम सुंदर शर्मा
79 विचाराधीन
80 दलजीत कौर
81 ब्रह्म कुमार सैनी
82 ममता यादव
83 नटवर लाल कुमावत
84 हेमराज खींची
85 विचाराधीन
86 उषा टाटीवाल
87 प्रतिभा शर्मा
88 शशि कुमारी मिश्रा
89 भवानी सिंह राजावत
90 सरोज कंवर
91 विनोद यादव
92 शीला शर्मा
93 मुकेश जैन
94 सुनीता मेहरा
95 अमित चोपड़ा
96 अमित सारवान
97 शशि प्रकाश शर्मा
98 सुभाष सिंघी
99 मनीष पारीक
100 कविता शर्मा
101 रवि शंकर शर्मा
102 विचाराधीन
103 मनोज चावड़िया
104 ज्ञानचंद खंडेलवाल
105 राजवीर सिंह गोड़वाल
106 चंद्रप्रकाश नामा
107 अनुराधा माहेश्वरी
108 मीनाक्षी पारीक
109 जाकिर खान कायमखानी
110 ज्योति खंडेलवाल
111 संजय जायसवाल
112 सुनील कोठारी
113 फरीदुद्दीन (जैकी)
114 नवीन शर्मा
115 सूरज घोड़ावाल
116 लक्ष्मी देवी कोली
117 शबाब जहां
118 विकास कोठारी
119 यश राणावत
120 श्याम सुंदर सैनी
121 नीरज अग्रवाल
122 घनश्याम चंदलानी
123 पूनम मेहता
124 मनभरी देवी
125 लक्ष्मी देवी उज्जैनिया
126 रीमा उमरवाल
127 आलोक खंडेलवाल
128 माजिद पठान
129 निखिल बसवाल
130 सूरज कुमार शर्मा
131 कैलाश चंद्र मीणा
132 विचाराधीन
133 सीमा पारीक
134 प्रकाश सैनी
135 विमल कुमार अग्रवाल
136 मिजाना मिर्जा
137 रहीस मंसूरी
138 ममता
139 रेणु खंडेलवाल
140 रामकिशन शर्मा
141 सतीश कुमार शर्मा (एडवोकेट)
142 मंजू महावर
143 निधि सैनी
144 आशीष साहू
145 वंदना जोशी
146 अफसाना
147 राजवीर सिंह
148 मीनू सैनी
149 सोनू पारीक
150 शालू मीणा

Related Articles

Back to top button