जयपुर में सजा भारत की सबसे बड़ी डिजाइन प्रदर्शनी 2026 का मंच
जयपुर में आयोजित बीआरडीएस डिजाइन प्रदर्शनी 2026 में देशभर के उभरते डिजाइन विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा देखने को मिली। राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में लगी प्रदर्शनी में कलाकृतियों, 3डी मॉडल्स, परिधानों, पेंटिंग्स और विभिन्न प्रोजेक्ट्स ने दर्शकों का ध्यान खींचा। पांच हजार से अधिक लोगों ने प्रदर्शनी का दौरा किया।
- बीआरडीएस डिजाइन प्रदर्शनी में दिखी विद्यार्थियों की रचनात्मकता
- जयपुर में 5 हजार से ज्यादा लोगों ने देखे डिजाइन प्रोजेक्ट्स
- करियर गाइडेंस सेमिनार में प्रवेश परीक्षाओं की मिली जानकारी
A grand stage for design set in Jaipur : जयपुर के राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में भंवर राठौड़ डिजाइन स्टूडियो (बीआरडीएस) की ओर से बीआरडीएस डिजाइन प्रदर्शनी 2026 का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में देश के अलग-अलग हिस्सों से आए उभरते डिजाइन विद्यार्थियों के रचनात्मक कार्यों को मंच मिला। यहां विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता को मॉडल्स, आर्टवर्क और प्रोजेक्ट्स के जरिए पेश किया।

प्रदर्शनी में फैशन, इंटीरियर, प्रोडक्ट, ऑटोमोबाइल, ग्राफिक डिजाइन, एनीमेशन, फोटोग्राफी और फाइन आर्ट्स जैसे क्षेत्रों से जुड़े काम प्रदर्शित किए गए। आयोजन का मकसद विद्यार्थियों को रचनात्मक क्षेत्रों में उपलब्ध करियर विकल्पों से परिचित कराना और उन्हें अपने व्यावहारिक कौशल को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित करना रहा।
5 हजार से ज्यादा लोगों ने देखी प्रदर्शनी
कार्यक्रम में विद्यार्थियों की ओर से तैयार की गई कलाकृतियां, 3डी मॉडल्स, पेंटिंग्स, परिधान और अन्य डिजाइन प्रोजेक्ट आकर्षण का केंद्र रहे। आयोजकों के अनुसार प्रदर्शनी को देखने के लिए पांच हजार से अधिक लोग पहुंचे। इससे विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मकता को बड़े दर्शक वर्ग के सामने प्रस्तुत करने का अवसर भी मिला।
यह भी पढ़ें ; निकाय के बाद पंचायत पर BJP की नजर, राठौड़ बोले- जनता फिर देगी आशीर्वाद
कार्यक्रम में 25 से अधिक प्रमुख डिजाइन कॉलेजों और विश्वविद्यालयों ने भी हिस्सा लिया। इससे विद्यार्थियों को डिजाइन से जुड़ी उच्च शिक्षा, संस्थानों और भविष्य में करियर के संभावित रास्तों के बारे में जानकारी हासिल करने का मौका मिला।
प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी पर मिला मार्गदर्शन
आयोजन के दौरान बीआरडीएस के संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. भंवर राठौड़ ने करियर गाइडेंस सेमिनार भी आयोजित किया। इसमें उन्होंने विद्यार्थियों को एनआईडी, एनआईएफटी, नाटा और यूसीईईडी जैसी प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी को लेकर जरूरी जानकारी दी।
यह वार्षिक प्रदर्शनी बीआरडीएस की ओर से देश के 15 प्रमुख शहरों में आयोजित की जाती है। इनमें जयपुर के अलावा लखनऊ, दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, पुणे, बेंगलुरु, कोलकाता, भोपाल, नासिक, नागपुर, अकोला, रायपुर, औरंगाबाद और हैदराबाद शामिल हैं। इस पहल के जरिए विद्यार्थियों को डिजाइन शिक्षा और उससे जुड़े करियर विकल्पों से जोड़ने का प्रयास किया जाता है।
यह भी पढ़ें ; एलपीजी सिलेंडर की झंझट होगी खत्म! घरों में सीधे पहुंचेगी पाइप वाली गैस, जानें RSGL का नया मेगा प्लान
2005 में हुई थी बीआरडीएस की शुरुआत
भंवर राठौड़ डिजाइन स्टूडियो की स्थापना वर्ष 2005 में हुई थी। संस्थान के अनुसार देशभर में इसके 90 से अधिक केंद्र हैं। पिछले 21 वर्षों से बीआरडीएस डिजाइन, आर्किटेक्चर और फाइन आर्ट्स के क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों का मार्गदर्शन कर रहा है। संस्थान हर वर्ष 10 हजार से अधिक विद्यार्थियों को मेंटरिंग प्रदान करने का दावा करता है।



