BSNL में तीज का रंग, महिलाओं ने बिखेरा उत्सव का उल्लास

जयपुर में BSNL परिवार की महिलाओं ने तीज उत्सव को उत्साह और उमंग के साथ मनाया। राजस्थान दूरसंचार महिला कल्याण समिति की अध्यक्ष मनीषा मालवीय और प्रधान महाप्रबंधक निधि माथुर के सान्निध्य में आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं हुईं। विजेता महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, आपसी सहयोग, समन्वय और सौहार्द का संदेश भी दिया गया।

  • BSNL तीज उत्सव में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
  • मनीषा मालवीय ने विजेता महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
  • BSNL परिवार में महिला सशक्तिकरण और सौहार्द का संदेश दिया गया।

Women spread the festive cheer : BSNL परिवार में तीज उत्सव का माहौल उस समय और भी खुशनुमा हो गया, जब महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं में उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यालय प्रधान महाप्रबंधक दूरसंचार जिला जयपुर के फैडरेशन हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

यह भी पढ़ें ; राजस्थान के युवा कलेक्टर्स संग मुख्य सचिव की हाई-लेवल बैठक

राजस्थान दूरसंचार महिला कल्याण समिति (TWWA) जयपुर की अध्यक्ष मनीषा मालवीय और प्रधान महाप्रबंधक निधि माथुर के सान्निध्य में हुए आयोजन में BSNL परिवार की महिलाएं और राजस्थान दूरसंचार कल्याण समिति की सदस्याएं शामिल हुईं। तीज के पारंपरिक उत्साह के बीच कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को मनीषा मालवीय ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के बीच आपसी सहयोग, समन्वय और सौहार्द की भावना मजबूत होना जरूरी है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण को लेकर भी अपनी बात रखी और समिति की गतिविधियों पर प्रसन्नता जताई।

मालवीय ने कहा कि राजस्थान दूरसंचार महिला कल्याण समिति महिलाओं के उत्थान और कल्याण के लिए लगातार काम करने के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसे आयोजन महिलाओं को एक-दूसरे से जुड़ने और अपनी प्रतिभा सामने रखने का अवसर भी देते हैं।

यह भी पढ़ें ; मौसमी बीमारियों पर अलर्ट, जिलों में 24×7 कंट्रोल रूम

इस अवसर पर मृदुला गुप्ता, बबीता अग्रवाल, सुनीता मीणा, सुमित्रा जाखड़, अनु श्रीवास्तव और यामिनी माथुर सहित BSNL परिवार की बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम में तीज की खुशियों के साथ आपसी मेलजोल और उत्साह का माहौल बना रहा।

Related Articles

Back to top button