NFSU जयपुर को लेकर बड़ा निर्देश, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण

राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने जयपुर स्थित राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (NFSU) के अस्थायी परिसर का निरीक्षण कर शैक्षणिक, शोध और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने और विश्वविद्यालय के सुचारू संचालन के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

  • NFSU जयपुर के अस्थायी परिसर का मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण।
  • मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने शैक्षणिक और शोध सुविधाएं बेहतर करने के निर्देश दिए।
  • फोरेंसिक विज्ञान में रोजगार और आधुनिक जांच प्रणाली की संभावनाओं पर जोर।

Major directive regarding NFSU Jaipur : जयपुर के प्रताप नगर स्थित राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (NFSU) के अस्थायी परिसर का शनिवार को राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने दौरा किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शैक्षणिक संसाधनों, प्रयोगशालाओं, प्रशासनिक व्यवस्थाओं और परिसर की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं का विस्तृत जायजा लिया।

NFSU जयपुर को लेकर बड़ा निर्देश, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण
Image Source : Via Dipr

निरीक्षण के बाद आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव ने विश्वविद्यालय के अधिकारियों और शिक्षकों के साथ अकादमिक व्यवस्थाओं पर चर्चा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि विद्यार्थियों की पढ़ाई और शोध कार्य के लिए सभी आवश्यक संसाधन समय पर उपलब्ध कराए जाएं, ताकि शैक्षणिक सत्र बिना किसी व्यवधान के सुचारू रूप से चलता रहे।

NFSU जयपुर को लेकर बड़ा निर्देश, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण
Image Source : Via Dipr

वी. श्रीनिवास ने कहा कि वर्तमान समय में फोरेंसिक विज्ञान की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। अपराधों की वैज्ञानिक जांच, साइबर सुरक्षा, साक्ष्यों के विश्लेषण और अपराधियों की पहचान जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षित विशेषज्ञों की मांग तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय की भूमिका राज्य और देश दोनों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

यह भी पढ़ें ; RIICO का बड़ा मौका, 15 जुलाई से 5000+ औद्योगिक भूखंडों का आवंटन

उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार विश्वविद्यालय के नियमित संचालन के साथ-साथ इसके स्थायी परिसर के निर्माण से जुड़े कार्यों में भी हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी। उनका कहना था कि आधुनिक सुविधाओं से लैस संस्थान भविष्य में कुशल फोरेंसिक विशेषज्ञ तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

यह भी पढ़ें ; दिल की जटिल सर्जरी में बड़ी कामयाबी, बिना वाल्व बदले मिली नई जिंदगी

इस दौरान गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव भास्कर आत्माराम सावंत, राजस्थान आवासन मंडल के आयुक्त अरविंद कुमार पोसवाल, विश्वविद्यालय की प्रोफेसर राखी अग्रवाल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। वहीं विश्वविद्यालय के निदेशक प्रोफेसर एस. ओ. जुनारे, कार्यकारिणी कुल सचिव सी. डी. जुनेजा, अकादमिक निदेशक प्रोफेसर पूर्वी पोखरियाल और प्रशिक्षण एवं अंतरराष्ट्रीय संबंध के निदेशक प्रोफेसर नवीन कुमार चौधरी वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button