मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने किया मतदान
राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव के बीच मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने शुक्रवार सुबह जयपुर में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। उन्होंने मतदाताओं से बिना किसी डर या दबाव के मतदान करने और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाने की अपील की। मतदान के बाद उन्होंने केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों से प्रक्रिया की जानकारी ली।
- मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने जयपुर में किया मतदान
- नगरीय निकाय चुनाव में मतदाताओं से बढ़-चढ़कर वोट की अपील
- मतदान केंद्र की व्यवस्थाओं और प्रक्रिया का लिया जायजा
मुख्य सचिव ने किया मतदान
Chief Secretary V. Srinivas Casts Vote: जयपुर में नगरीय निकाय चुनाव के तहत शुक्रवार सुबह मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने मतदान किया। वह सुबह करीब 9 बजे जेएलएन मार्ग स्थित त्रिमूर्ति सर्किल के पास राजकीय सेठ आनंदी लाल पोद्दार बधिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए मतदान केंद्र पहुंचे।
मतदान करने के बाद मुख्य सचिव ने आम मतदाताओं से भी बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों तक पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि मतदान लोकतंत्र में हर नागरिक को मिला महत्वपूर्ण अधिकार होने के साथ उसकी जिम्मेदारी भी है।
उन्होंने मतदाताओं से निर्भीक होकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने का आह्वान किया। मुख्य सचिव ने कहा कि अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी लोकतांत्रिक व्यवस्था को और मजबूत करती है।
यह भी पढ़ें:राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम, 9 जिलों में अलर्ट
मुख्य सचिव ने मतदान केंद्र पर मौजूद व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मतदान प्रक्रिया की जानकारी ली और अब तक हुए मतदान के प्रतिशत के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे अपने मत का प्रयोग जरूर करें और लोकतंत्र के इस महत्वपूर्ण पर्व में सक्रिय भागीदारी निभाएं।



