मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास का जोधपुर दौरा कल, एम्स में बड़े कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास 17 सितंबर को जोधपुर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे एम्स जोधपुर के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक उनका जोधपुर पहुंचने का समय दोपहर 3 बजे है। इसके बाद शाम 3.30 बजे वे एम्स परिसर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। मुख्य सचिव रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे और अगले दिन जयपुर रवाना होंगे।

  • मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास 17 सितंबर को जोधपुर आएंगे।
  • एम्स जोधपुर के स्थापना दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल।
  • जोधपुर दौरे के बाद 18 सितंबर सुबह जयपुर रवाना होंगे।

Chief Secretary V. Srinivas to visit Jodhpur tomorrow : राजस्थान प्रशासनिक बेड़े के मुखिया और मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास बुधवार, 17 सितंबर को नीली नगरी जोधपुर के दौरे पर आ रहे हैं। उनके इस आधिकारिक दौरे को लेकर स्थानीय जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

यह भी पढ़ें ; पीएम मोदी के जन्मदिन पर जगमगाएगा राजस्थान, ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जलेंगे आशीर्वाद के दीये

एम्स के स्थापना दिवस समारोह में रहेंगे मुख्य अतिथि

जारी मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम के अनुसार मुख्य सचिव दोपहर ठीक 3 बजे जोधपुर सर्किट हाउस पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 3:30 बजे वे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS जोधपुर) के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे। एम्स में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान वे संस्थान की उपलब्धियों, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और भविष्य की कार्ययोजनाओं की समीक्षा करेंगे।

यह भी पढ़ें ; राजस्थान के किसानों के खाते में आएंगे 156 करोड़, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बड़ा फैसला

रात्रि विश्राम के बाद सुबह ही जयपुर वापसी

एम्स के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सर्किट हाउस लौटेंगे, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन यानी 18 सितंबर की अलसुबह 5:30 बजे वे जोधपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन द्वारा वापस जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके इस संक्षिप्त दौरे को प्रशासनिक और चिकित्सा क्षेत्र के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button