जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबे CM भजनलाल
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर के प्रमुख कृष्ण मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने पत्नी के साथ श्री राधा सरल बिहारी मंदिर और जगतपुरा स्थित इस्कॉन मंदिर में दर्शन किए। वैदिक मंत्रोच्चार और आरती के बीच मुख्यमंत्री ने राजस्थान समेत देश की सुख-समृद्धि, जनकल्याण और सामाजिक सद्भाव की कामना की।
- जन्माष्टमी पर CM भजनलाल ने जयपुर के मंदिरों में की विशेष पूजा।
- भजनलाल शर्मा ने इस्कॉन मंदिर में भगवान कृष्ण की महाआरती की।
- कृष्ण जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की खुशहाली और विकास की प्रार्थना की।
CM Bhajanlal Sharma Celebrates Janmashtami in Jaipur: जयपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जयपुर के मंदिरों में देर रात तक भक्ति और उत्सव का माहौल बना रहा। इसी दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी धार्मिक आयोजनों में शामिल हुए और सपत्नीक शहर के प्रमुख कृष्ण मंदिरों में पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए।
मुख्यमंत्री सबसे पहले श्री राधा सरल बिहारी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने युगल सरकार के विग्रह के सामने विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रदेश के विकास एवं नागरिकों की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ।
यह भी पढ़ें:सोनिया की किताब पर गहलोत का बड़ा हमला
इसके बाद मुख्यमंत्री जगतपुरा स्थित हरे कृष्ण मंदिर यानी इस्कॉन मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी की विशेष पूजा की और महाआरती में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री कुछ समय मंदिर परिसर में चल रहे संकीर्तन में भी बैठे और भक्ति के माहौल का हिस्सा बने।



