संजय भाटिया बने राजस्थान भाजपा के नए प्रभारी : भजनलाल ने दी बधाई, बोले- संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा

भाजपा ने राजस्थान संगठन के लिए संजय भाटिया को प्रदेश प्रभारी तथा कविता पाटीदार और कुलजीत चहल को सह-प्रभारी नियुक्त किया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने तीनों नेताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके संगठनात्मक अनुभव, निष्ठा और जमीनी सक्रियता से पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने जनसेवा और संगठन विस्तार के दायित्व में सफल कार्यकाल की कामना की।

  • संजय भाटिया को राजस्थान भाजपा का नया प्रदेश प्रभारी नियुक्त किए जाने पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी बधाई।
  • कविता पाटीदार और कुलजीत चहल को सह-प्रभारी का अहम दायित्व मिलने पर जताई खुशी।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलने का जताया विश्वास।

Sanjay Bhatia appointed as the new in-charge of Rajasthan BJP : राजस्थान भाजपा के नवनिर्युक्त प्रदेश प्रभारी संजय भाटिया और सह-प्रभारी कविता पाटीदार व कुलजीत चहल को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हार्दिक बधाई दी है। सीएम ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में नई टीम की सांगठनिक दक्षता और जमीनी सक्रियता से प्रदेश में भाजपा संगठन को नया विस्तार, मजबूती और अभूतपूर्व ऊर्जा मिलेगी।

यह भी पढ़ें ; आयुर्वेद केवल परंपरा नहीं, संपूर्ण विज्ञान है… 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर जयपुर में बड़ा मंथन

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर संदेश साझा करते हुए कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा की गई यह नियुक्तियां राजस्थान में पार्टी के आधार को और अधिक सशक्त बनाएंगी। उन्होंने कहा कि नई नेतृत्व टीम की निष्ठा और अनुभव से राज्य के कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिलेगा।

सीएम ने जोर देकर कहा कि पार्टी के अंत्योदय विचार और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में नए प्रभारियों का मार्गदर्शन बेहद अहम सिद्ध होगा। उन्होंने ‘राष्ट्र प्रथम’ के भाव के साथ जनसेवा और संगठन विस्तार के इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए संपूर्ण नई टीम के सफल, प्रभावी और यशस्वी कार्यकाल की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।

यह भी पढ़ें ; जैसलमेर के किसानों के लिए मुख्यमंत्री का बड़ा तोहफा, नहरी क्षेत्र में एस्केप चैनल के लिए 785 हेक्टेयर भूमि मंजूर

भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा घोषित इस नई टीम से राजस्थान के राजनीतिक और सांगठनिक गलियारों में काफी उत्साह है। सीएम के इस बधाई संदेश ने यह साफ कर दिया है कि सरकार और संगठन मिलकर प्रदेश के विकास और आगामी राजनीतिक चुनौतियों से निपटने के लिए पूरी तरह एकजुट होकर काम करेंगे।

Related Articles

Back to top button