रामराज्य का रास्ता कर्तव्य से होकर गुजरता है : CM भजनलाल

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जोधपुर जिले के केलावा खुर्द स्थित केशव प्रिया गोशाला में आयोजित दिव्य रामकथा एवं नवकुण्डीय यज्ञ में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में कर्तव्यों का विशेष महत्व रहा है। युवा पीढ़ी को रामायण, संस्कारों और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने सामाजिक समरसता, पारस्परिक सहयोग और नैतिक मूल्यों को राष्ट्र निर्माण का आधार बताया।

  • सीएम भजनलाल शर्मा ने जोधपुर में दिव्य रामकथा और नवकुण्डीय यज्ञ में शिरकत की।
  • सीएम ने कहा कि पूरी रामायण पढ़ने का वक्त न मिले तो सुंदरकांड का पाठ जरूर करें।
  • समाज में अधिकारों से ज्यादा कर्तव्यों के प्रति सजग रहने का दिया संदेश।

The path to Ramrajya leads through the performance of duty : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि देश की सांस्कृतिक विरासत को मजबूत बनाए रखने के लिए नई पीढ़ी को संस्कारों और जीवन मूल्यों से जोड़ना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पहले परिवारों में बुजुर्ग बच्चों को रामायण, महापुरुषों और ऋषि-मुनियों के प्रेरक प्रसंग सुनाया करते थे। इससे बच्चों को जीवन में सही दिशा मिलती थी, लेकिन बदलते समय के साथ यह परंपरा कमजोर पड़ रही है।

रामराज्य का रास्ता कर्तव्य से होकर गुजरता है : CM भजनलाल
Image Source : Via Dipr

मुख्यमंत्री शनिवार को जोधपुर जिले के केलावा खुर्द गांव स्थित केशव प्रिया गोशाला में आयोजित दिव्य रामकथा एवं नवकुण्डीय यज्ञ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने व्यासपीठ पर विराजमान संत मुरलीधर महाराज से मुलाकात कर उनका अभिनंदन किया और संतों के मार्गदर्शन को समाज के लिए महत्वपूर्ण बताया।

अधिकारों के साथ कर्तव्यों पर भी ध्यान जरूरी

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में कर्तव्यों को हमेशा प्रमुख स्थान मिला है। उनके अनुसार, रामराज्य की स्थापना भी कर्तव्यपालन और आदर्श आचरण की भावना से हुई थी। आज समाज में अधिकारों पर चर्चा तो होती है, लेकिन प्रत्येक व्यक्ति को अपने कर्तव्यों के प्रति भी उतना ही सजग रहना चाहिए।

रामराज्य का रास्ता कर्तव्य से होकर गुजरता है : CM भजनलाल
Image Source : Via Dipr

उन्होंने कहा कि कर्तव्यनिष्ठा और अच्छे संस्कारों के जरिए ही सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाया जा सकता है। इससे न केवल समाज मजबूत होगा, बल्कि राष्ट्र के विकास को भी गति मिलेगी।

रामायण और सुंदरकांड से मिलती है जीवन की सीख

भजनलाल शर्मा ने भगवान श्रीराम के जीवन को आदर्श आचरण और जिम्मेदारियों के निर्वहन की प्रेरणा बताया। उन्होंने कहा कि रामायण सहित धार्मिक ग्रंथों में जीवन को बेहतर बनाने वाले अनेक संदेश मौजूद हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि जिन लोगों के पास पूरी रामायण पढ़ने का समय नहीं है, वे सुंदरकांड का पाठ कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें ; जय क्लब में दिखी कोलकाता जैसी रौनक, महासप्तमी पर मां दुर्गा की भक्ति में झूमे जयपुरवासी

मुख्यमंत्री ने भगवान श्रीकृष्ण के संदेश का उल्लेख करते हुए कहा कि मनुष्य को कर्म पर ध्यान देना चाहिए और फल की चिंता में उलझने के बजाय अपने दायित्वों को ईमानदारी से निभाना चाहिए।

उन्होंने संतों और ऋषि-मुनियों की भूमिका पर भी प्रकाश डाला। उनके अनुसार, संत समाज को सही दिशा दिखाने के साथ लोगों को जीवन में नैतिकता और अच्छे आचरण का महत्व समझाते रहे हैं। उनके सान्निध्य से भी व्यक्ति को नई सीख और प्रेरणा मिलती है।

विकास के साथ विरासत को सहेजने पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास और सांस्कृतिक विरासत को साथ लेकर आगे बढ़ रहा है। भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए सामाजिक समरसता, आपसी सहयोग और अपनी परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना जरूरी है।

यह भी पढ़ें ; राजस्थान में 850 करोड़ के निवेश की उम्मीद, रीको ने निकाली ई-लॉटरी

उन्होंने भारतीय संस्कृति की उस विशेषता का भी उल्लेख किया, जिसमें पर्वतों, नदियों और वृक्षों में ईश्वर का वास मानकर प्रकृति के प्रति श्रद्धा व्यक्त की जाती है। उन्होंने कहा कि इस विरासत को सुरक्षित रखना समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है।

कई जनप्रतिनिधि और संतजन रहे मौजूद

कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, संसदीय कार्य एवं विधि मंत्री जोगाराम पटेल, उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री के.के. विश्नोई, सांसद पी.पी. चौधरी और जीव-जंतु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष जसवंत सिंह बिश्नोई सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। विधायक भैराराम सियोल, अर्जुन लाल गर्ग, अतुल भंसाली, प्रियंका चौधरी और पब्बाराम विश्नोई समेत संतजन एवं श्रद्धालुओं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

Related Articles

Back to top button