भरतपुर में CM का रोड शो, बोले- विकास के लिए भाजपा जरूरी

भरतपुर नगर निगम चुनाव के प्रचार में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो किया। बड़ी संख्या में लोगों ने स्वागत किया और पुष्पवर्षा की। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार और झूठ की राजनीति का आरोप लगाते हुए बिजली, पानी और रोजगार के क्षेत्र में सरकार के काम गिनाए और निकायों में भाजपा का बोर्ड बनाने की अपील की।

  • भरतपुर रोड शो में CM भजनलाल शर्मा ने भाजपा प्रत्याशियों के लिए समर्थन मांगा।
  • विकास के मुद्दे पर बिजली, पानी और रोजगार के सरकारी काम गिनाए।
  • वन स्टेट-वन इलेक्शन को लेकर मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधा।

CM’s roadshow in Bharatpur : नगर निगम चुनाव की सरगर्मियों के बीच मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को भरतपुर पहुंचे और भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो किया। रोड शो के दौरान कई स्थानों पर लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया।

भरतपुर में CM का रोड शो, बोले- विकास के लिए भाजपा जरूरी
Image Source : Via X

रोड शो के बाद मुख्यमंत्री ने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर घर-घर संपर्क करने और भाजपा प्रत्याशियों की जीत के लिए पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने सभी निकायों में भाजपा का बोर्ड बनाने का लक्ष्य भी सामने रखा।

भरतपुर में CM का रोड शो, बोले- विकास के लिए भाजपा जरूरी
Image Source : Via X

जनसभा को संबोधित करते हुए भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2014 के बाद देश में गरीब कल्याण और विकास की योजनाओं को गति मिली है। उन्होंने सीमा सुरक्षा के साथ आतंकवाद और नक्सलवाद के खिलाफ सरकार की कार्रवाई का भी उल्लेख किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित राजस्थान के लक्ष्य को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य में डबल इंजन की सरकार के बाद स्थानीय निकायों और पंचायतों में भी भाजपा की सरकार जरूरी है।

यह भी पढ़ें ; मकान हादसे के बाद अस्पताल पहुंचे CM, घायलों का जाना हाल

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि उसके शासन में तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार, लूट और झूठ की राजनीति को बढ़ावा मिला। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक जनता की बुनियादी जरूरतों और विकास से जुड़े मुद्दों को चुनावी वादों तक सीमित रखा गया। मुख्यमंत्री ने वन स्टेट-वन इलेक्शन का जिक्र करते हुए कांग्रेस नेताओं पर तंज कसा और कहा कि जिसे कभी असंभव बताया गया था, उसे भाजपा सरकार ने आगे बढ़ाकर दिखाया है।

बिजली और पानी के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि राजस्थान में बिजली व्यवस्था को बेहतर करने की दिशा में काम हुआ है और प्रदेश अब बिजली खरीदने के बजाय दूसरे राज्यों को बिजली देने की स्थिति में पहुंच रहा है। यमुना जल समझौते और रामजल सेतु लिंक परियोजना का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि पानी की समस्या के स्थायी समाधान के लिए बड़े स्तर पर काम किया जा रहा है।

रोजगार को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने अपने संकल्प पत्र में पांच साल में चार लाख सरकारी नौकरियां और छह लाख निजी क्षेत्र में रोजगार देने का वादा किया था। उनके अनुसार, ढाई वर्षों में 1.89 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जा चुकी है, जबकि 1.22 लाख से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है और 70 हजार नई भर्तियां निकाली गई हैं। निजी क्षेत्र में भी 4.5 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार मिलने का दावा मुख्यमंत्री ने किया।

मुख्यमंत्री ने मतदाताओं से चुनाव के दौरान किसी भी तरह के प्रलोभन से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि मतदान करते समय क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी जानी चाहिए और जनता को अपने हितों को ध्यान में रखकर फैसला करना चाहिए।

यह भी पढ़ें ; Vietjet की 9.9 सेल शुरू, ₹11 से मिलेंगे हवाई टिकट

रोड शो और बैठक के दौरान गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, विधायक बहादुर सिंह कोली, डॉ. शैलेष सिंह, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी सहित भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button