झुंझुनूं के दर्दनाक हादसे पर सीएम भजनलाल शर्मा ने जताया दुख, दिए त्वरित जांच और इलाज के कड़े निर्देश
झुंझुनूं के छापोली गांव में सड़क निर्माण के दौरान मजदूरों के बिजली लाइन की चपेट में आने की घटना पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गहरा शोक जताया। उन्होंने जिला कलेक्टर से हादसे की जानकारी लेकर घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों से घटना के सभी पहलुओं की जांच कर वास्तविक कारण पता लगाने को कहा।
- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने झुंझुनूं के छापोली गांव में हुए दर्दनाक हादसे पर जताया गहरा दुख।
- घायलों के त्वरित एवं बेहतर उपचार के लिए जिला प्रशासन और डॉक्टरों को दिए सख्त निर्देश।
- यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा पहुंचे घटनास्थल, सीएम के आदेश पर हादसे के कारणों की होगी जांच।
CM Bhajanlal Sharma expresses grief over the tragic accident in Jhunjhunu : झुंझुनूं जिले की उदयपुरवाटी तहसील के छापोली गांव में हुए भीषण सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सीएम ने जिला कलेक्टर से दूरभाष पर घटना की विस्तृत जानकारी ली और अधिकारियों को घायलों को त्वरित व उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने तथा हादसे के कारणों की गहन जांच के निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़ें ; भजनलाल सरकार की विजनरी नीतियों से दौड़ा राजस्थान का विकास, 1.22 लाख करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट्स अंतिम चरण में
झुंझुनूं जिले की उदयपुरवाटी तहसील स्थित छापोली गांव में सड़क निर्माण के दौरान हुए दर्दनाक हादसे पर राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
करंट की चपेट में आने से जान गंवाने वाले श्रमिकों के प्रति अपनी भावपूर्ण संवेदना व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह अपार दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। साथ ही, उन्होंने हादसे में झुलसे सभी मजदूरों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की।
घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री ने तुरंत संज्ञान लिया और झुंझुनूं जिला कलेक्टर से फोन पर बात कर पूरे घटनाक्रम की तथ्यात्मक रिपोर्ट हासिल की। सीएम ने प्रशासनिक व चिकित्सा अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि घायलों के इलाज में किसी भी तरह की कोताही न बरती जाए और उन्हें बेहतर से बेहतर उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराई जाएं।
यह भी पढ़ें ; कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ से मिले झोटवाड़ा के नवनिर्वाचित सरपंच, गांवों के विकास पर हुई चर्चा
मुख्यमंत्री के कड़े निर्देशों के बाद नगरीय विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) झाबर सिंह खर्रा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का मुआयना किया। सीएम ने कहा है कि हादसे के हर पहलू की निष्पक्ष जांच की जाएगी ताकि इसके वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके और दोषियों की जवाबदेही तय हो सके।



