रामदेवरा आएंगे CM भजनलाल, मंदिर में करेंगे पूजा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 23 सितंबर को एक दिवसीय रामदेवरा दौरे पर रहेंगे। वे दोपहर 3:10 बजे हेलिपैड पहुंचेंगे और बाबा रामदेव पैनोरमा से मुख्य बाजार होते हुए मंदिर तक पदयात्रा करेंगे। मंदिर में दर्शन और पूजा के बाद मुख्यमंत्री कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। शाम 4:55 बजे रामदेवरा से फलोदी के लिए रवाना होंगे और निर्धारित कार्यक्रम पूरा करेंगे।
- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का 23 सितंबर को प्रस्तावित रामदेवरा दौरा।
- बाबा रामदेव मंदिर में पूजा-अर्चना और पैदल यात्रा कर लेंगे लोक देवता का आशीर्वाद।
- रामदेवरा में स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे सीधा संवाद, फिर फलोदी के लिए होंगे रवाना।
CM Bhajanlal to visit Ramdevra, will offer prayers at the temple : राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 23 सितंबर को जैसलमेर जिले के प्रसिद्ध लोकतीर्थ रामदेवरा के एक दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। दौरे की शुरुआत में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार दोपहर 3:10 बजे रामदेवरा स्थित स्थायी हेलिपैड पर उतरेंगे।
यह भी पढ़ें ; पंचायत चुनाव को लेकर BJP तैयार, बगड़ी बोले- रणनीति तैयार
इसके तुरंत बाद वे बाबा रामदेव पैनोरमा पहुंचेंगे, जहां से वे मुख्य बाजार के रास्तों से होते हुए आम श्रद्धालुओं के बीच बाबा रामदेव मंदिर तक पदयात्रा करेंगे। पैदल यात्रा के दौरान स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत किए जाने की भी उम्मीद है।
मंदिर परिसर पहुंचकर मुख्यमंत्री शर्मा दोपहर 3:45 से 4:15 बजे तक बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन करेंगे और देश व प्रदेश की खुशहाली तथा समृद्धि के लिए विशेष पूजा-अर्चना करेंगे। दर्शन-पूजन संपन्न करने के उपरांत वे वापस हेलिपैड पहुंचेंगे।
यह भी पढ़ें ; राजस्थान ने रचा इतिहास : टीबी मुक्त भारत अभियान में प्रदेश ने मारी बाजी, 100% लक्ष्य किया पूरा
हेलिपैड स्थल पर शाम 4:20 से 4:50 बजे तक मुख्यमंत्री शर्मा क्षेत्र के स्थानीय कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के साथ एक विशेष संवाद सत्र में भाग लेंगे। कार्यकर्ताओं से मुलाकात और स्थानीय मुद्दों पर चर्चा करने के बाद वे शाम 4:55 बजे रामदेवरा से फलोदी के लिए रवाना हो जाएंगे।



