जन्माष्टमी पर CM भजनलाल का संदेश

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर राजस्थानवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के विचार आज भी समाज को सत्य, धर्म और कर्तव्य की राह दिखाते हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से उनके आदर्शों को जीवन में उतारने और विकसित भारत व विकसित राजस्थान के संकल्प में अपनी भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

  • CM भजनलाल शर्मा ने जन्माष्टमी पर दी शुभकामनाएं
  • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सत्य और धर्म का संदेश
  • भजनलाल शर्मा ने विकसित राजस्थान में योगदान की अपील की

CM Bhajanlal’s message on Janmashtami : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनके उपदेशों को आज के दौर में भी उतना ही प्रासंगिक बताया।

यह भी पढ़ें ; ‘झूठ बोलो, भागो और भ्रम फैलाओ…’ राहुल गांधी पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का तीखा हमला

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने मानवता को सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उनका संदेश केवल धार्मिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि जीवन में सही निर्णय लेने और कर्तव्य निभाने के लिए भी महत्वपूर्ण है।

भजनलाल शर्मा ने कहा कि श्रीकृष्ण ने निष्काम कर्म, अन्याय के खिलाफ खड़े होने और समाज के कल्याण के लिए समर्पित रहने का संदेश दिया। उनके अनुसार, बदलते समय के बावजूद भगवान श्रीकृष्ण की ये शिक्षाएं आज भी लोगों का मार्गदर्शन कर रही हैं।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों से भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज और प्रदेश के विकास में हर व्यक्ति की सकारात्मक भागीदारी जरूरी है।

यह भी पढ़ें ; ‘डैमेज हुआ ही नहीं तो कंट्रोल कैसा?’ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का दो टूक जवाब

उन्होंने प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि वे सामूहिक प्रयासों के साथ विकसित भारत और विकसित राजस्थान के निर्माण में योगदान दें। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि जन्माष्टमी का यह पर्व सभी के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, शांति और नई प्रेरणा लेकर आएगा।

Related Articles

Back to top button