‘लापरवाही बर्दाश्त नहीं!’ CM भजनलाल का कड़ा एक्शन, राजस्थान में 28 सितंबर तक आमजन के लिए बड़ा फैसला
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित भारत-जन सेवा अभियान' की बैठक में अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी। साथ ही, सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए 'सेवा सेतु अभियान' को 28 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है, ताकि हर नागरिक को उसका हक मिले।
- 👉 CM भजनलाल के कड़े एक्शन के बाद, आमजन की सहूलियत के लिए ‘सेवा सेतु अभियान’ अब 28 सितंबर तक चलेगा।
- 👉 मुख्यमंत्री ने साफ किया है कि स्वास्थ्य, बिजली और सड़कों की मरम्मत में अधिकारियों की लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
- 👉 जनभागीदारी और ऑनलाइन संकल्प पत्र भरवाने के मामले में राजस्थान ने पूरे देश में पहला स्थान हासिल किया है।
CM Bhajanlal’s Stern Warning: Fix Roads & Ensure Basic Facilities Before Diwali: त्योहारों का सीजन नजदीक आ रहा है और ऐसे में राजस्थान की जनता को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कमर कस ली है। आगामी दीपावली को ध्यान में रखते हुए उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि टूटी सड़कों की तुरंत मरम्मत हो, शहरों में साफ-सफाई चकाचक रहे और बिजली की कोई अघोषित कटौती न हो। आम जनता की बुनियादी जरूरतों को प्राथमिकता देते हुए सीएम ने अधिकारियों को वातानुकूलित कमरों से बाहर निकलकर फील्ड में काम करने के निर्देश दिए हैं।
सिर्फ सड़कें और बिजली ही नहीं, बल्कि बदलते मौसम और बीमारियों को लेकर भी सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। मंगलवार को आयोजित उच्चस्तरीय बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने चिकित्सा विभाग को सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि अस्पतालों में दवाओं और संसाधनों की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। अगर किसी भी स्तर पर डॉक्टरों या स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही सामने आती है, तो उनके खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। सरकार का सीधा संदेश है कि जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने की छूट किसी को नहीं है।
यह भी पढ़ें:उदयपुर में BJP का दबदबा, दिनेश भट्ट बने डिप्टी मेयर
आम आदमी को अपना हक पाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें, इसे सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘सेवा सेतु अभियान’ की अवधि को अब तीन दिन और बढ़ा दिया गया है। अब यह अभियान 28 सितंबर तक प्रदेश के हर गांव और शहर में चलाया जाएगा। इन विशेष शिविरों का मुख्य मकसद लोगों की लंबित शिकायतों का तुरंत निपटारा करना और उन्हें केंद्र व राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं से सीधा जोड़ना है।
इस पूरी सरकारी कवायद के बीच राजस्थान के लिए एक और गर्व की बात सामने आई है। ‘विकसित भारत जन सेवा अभियान’ के तहत ऑनलाइन संकल्प पत्र भरवाने में हमारा प्रदेश पूरे देश में नंबर वन बन गया है। अब तक 37 हजार से ज्यादा लोग ये संकल्प पत्र भर चुके हैं। इसके अलावा, प्रदेशभर में 383 ब्लड डोनेशन कैंप लगाए गए हैं, जहां 15 हजार यूनिट से ज्यादा रक्त जुटाया गया। ‘आशीर्वाद का दीया’ जैसे अनूठे कार्यक्रमों के जरिए 30 लाख से ज्यादा परिवारों ने दीप जलाकर अपनी भागीदारी दर्ज कराई है। बैठक में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास समेत तमाम बड़े अधिकारी मौजूद रहे, जिन्हें इस अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने का जिम्मा सौंपा गया है।



