यमुना जल परियोजना को मिली रफ्तार, शेखावाटी के लिए CM ने दिए बड़े निर्देश

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यमुना जल समझौते के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को परियोजना पर मिशन मोड में काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह योजना शेखावाटी क्षेत्र के लिए लंबे समय तक लाभकारी साबित होगी। नियमित मॉनिटरिंग, फील्ड स्तर पर तेज़ काम और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

  • यमुना जल परियोजना को मिशन मोड में आगे बढ़ाने के निर्देश।
  • शेखावाटी के लिए परियोजना को मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण बताया।
  • यमुना जल समझौते के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नियमित मॉनिटरिंग और फील्ड विजिट पर जोर।

CM issues major directives for Shekhawati : यमुना जल समझौते को धरातल पर तेजी से उतारने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को जल संसाधन विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परियोजना के प्रत्येक चरण पर मिशन मोड में कार्य करते हुए समयबद्ध प्रगति सुनिश्चित की जाए।

यमुना जल परियोजना को मिली रफ्तार, शेखावाटी के लिए CM ने दिए बड़े निर्देश
Image Source : Via Dipr

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना विशेष रूप से शेखावाटी क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और आने वाले वर्षों में पेयजल एवं जल उपलब्धता की दिशा में बड़ा बदलाव ला सकती है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि समझौते के बाद जिस गति से कार्य आगे बढ़ा है, उसे बनाए रखा जाए और नियमित समीक्षा के माध्यम से हर स्तर पर प्रगति की निगरानी की जाए।

यह भी पढ़ें ; राजस्थान में नशा तस्करों पर बड़ा शिकंजा, 9 महीने में 7,500 से ज्यादा गिरफ्तार

बैठक में परियोजना की विस्तृत प्रस्तुति भी दी गई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे केवल कार्यालयी समीक्षा तक सीमित न रहें, बल्कि फील्ड में जाकर कार्यों की निगरानी करें। उन्होंने एमओए (समझौता ज्ञापन) के अनुरूप सभी प्रक्रियाओं को समय पर पूरा करने तथा आवश्यक मानव संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की पहल से यमुना जल समझौता संभव हो सका। उन्होंने विश्वास जताया कि यह परियोजना शेखावाटी के लोगों के लिए लंबे समय तक लाभ पहुंचाने वाली साबित होगी।

यह भी पढ़ें ; जयपुर से UK पहुंची पहली ज्वेलरी खेप, CETA ने खोले कारोबार के नए रास्ते

उन्होंने इस परियोजना को आगे बढ़ाने में सहयोग के लिए केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का भी आभार व्यक्त किया। बैठक में जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, अतिरिक्त मुख्य सचिव अभय कुमार, अतिरिक्त मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री) अखिल अरोड़ा, प्रमुख शासन सचिव वित्त वैभव गालरिया सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button