महापौर-पार्षदों संग CM ने सुनी ‘मन की बात’

जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 138वां एपिसोड नव निर्वाचित महापौर और पार्षदों के साथ सुना। कार्यक्रम के बाद उन्होंने जनप्रतिनिधियों से संवाद कर जयपुर के समग्र विकास और वार्ड स्तर पर जनहित के कामों को गति देने का आह्वान किया।

  • मन की बात: सीएम भजनलाल शर्मा ने नव निर्वाचित महापौर-पार्षदों के साथ कार्यक्रम सुना।
  • जयपुर विकास: मुख्यमंत्री ने शहर के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया।
  • महापौर-पार्षद: वार्डों में विकास कार्यों के लिए पूरी क्षमता से काम करने का आह्वान।

CM Sharma Joins Mann Ki Baat with Jaipur Civic Leaders : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 138वां एपिसोड जयपुर नगर निगम के नव निर्वाचित महापौर और पार्षदों के साथ सुना।

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री ने नगर निगम के जनप्रतिनिधियों के साथ बातचीत की। इस दौरान उन्होंने जयपुर शहर के समग्र विकास के साथ-साथ वार्ड स्तर पर जरूरी विकास कार्यों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें : स्क्वैश में भारत के दो रजत

मुख्यमंत्री ने महापौर और पार्षदों से अपने-अपने क्षेत्रों की जरूरतों को प्राथमिकता देते हुए जनहित के कार्यों पर सक्रियता से काम करने का आह्वान किया। उन्होंने शहर के विकास को लेकर जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

इस अवसर पर जयपुर नगर निगम के महापौर सुनील कोठारी, उप महापौर सरोज कंवर, भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण बगड़ी, जिलाध्यक्ष अमित गोयल, नगर निगम के पार्षद, पार्टी पदाधिकारी और विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button