जयपुर में कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ का दिखा अलग अंदाज, बच्चों संग हाथ में थामा ब्रश
राजस्थान के कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने जयपुर को खूबसूरत बनाने की अनूठी पहल की है। उन्होंने 'रंग दे गुलाबी 2.0' अभियान के तहत झोटवाड़ा के वार्ड 27 में स्कूली बच्चों और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर खुद दीवारों पर रंग-रोगन किया। इस जनभागीदारी ने स्वच्छता और शहर के सौंदर्यीकरण को लेकर एक बड़ा और सकारात्मक संदेश दिया है।
- जयपुर को संवारने के लिए कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने खुद हाथ में थामा ब्रश।
- बच्चों संग मिलकर झोटवाड़ा में ‘रंग दे गुलाबी 2.0’ अभियान को बनाया एक बड़ा जन-आंदोलन।
- दीवारों पर रंग-रोगन कर मंत्री ने दिया स्वच्छता, सौंदर्यीकरण और सामूहिक जिम्मेदारी का कड़ा संदेश।
Col Rajyavardhan Rathore Joins ‘Rang De Gulabi 2.0’, Paints Walls with School Children in Jaipur : गुलाबी नगरी जयपुर की सुंदरता को और निखारने के लिए अब सरकार और जनता कदम से कदम मिलाकर चल रही है। इसी कड़ी में राजस्थान के कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने एक शानदार मिसाल पेश की है। झोटवाड़ा-वैशाली नगर जोन के वार्ड 27 में जब मंत्री जी खुद अपने हाथों में ब्रश थामकर दीवारों पर रंग करने पहुंचे, तो वहां मौजूद हर शख्स का उत्साह दोगुना हो गया।

उनके साथ कंधे से कंधा मिलाते हुए स्थानीय कार्यकर्ता और स्कूली बच्चे भी इस नेक काम में जुट गए।नगर निगम जयपुर द्वारा चलाए जा रहे ‘रंग दे गुलाबी 2.0’ अभियान का मुख्य उद्देश्य शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाना है। इस मौके पर नन्हे-मुन्ने स्कूली विद्यार्थियों की भागीदारी ने पूरे कार्यक्रम में एक अलग ही ऊर्जा भर दी।
यह भी पढ़े : जयपुर ऑटो एक्सपो 2026: आधुनिक वाहनों और नई तकनीकों की दिखी झलक
बचपन से ही अपने शहर और सार्वजनिक जगहों को साफ रखने की जो सीख इन बच्चों को मिली, वह वाकई काबिले तारीफ है।यह सिर्फ दीवारों को रंगने का अभियान नहीं था, बल्कि जयपुरवासियों के लिए अपने शहर से जुड़ाव महसूस करने का एक बड़ा मंच बन गया। कर्नल राठौड़ की इस सादगी और पहल ने यह साबित कर दिया है कि जब कोई भी जन-प्रतिनिधि आम जनता और बच्चों के साथ मिलकर काम करता है, तो बदलाव की रफ्तार तेज हो जाती है।
इस अभियान में हर वर्ग की भागीदारी ने यह साफ संदेश दिया है कि अपने मोहल्ले और शहर को चमकाने की जिम्मेदारी हम सभी की है।



