दिल्ली में सजेगा लक्जरी ज्वेलरी का खास मंच

कोट्योर इंडिया का 11वां संस्करण 26 से 28 सितंबर तक नई दिल्ली के ताज पैलेस में आयोजित होगा। तीन दिवसीय बिजनेस बुटीक शो में जयपुर के 36 प्रमुख ज्वेलर्स समेत देशभर के चुनिंदा आभूषण ब्रांड अपने लक्जरी कलेक्शन और नए डिजाइन पेश करेंगे। कार्यक्रम में कूलेस्ट स्टोर अवार्ड भी आयोजित होगा, जिसमें ज्वेलरी शोरूम्स को सम्मानित किया जाएगा।

  • ताज पैलेस नई दिल्ली में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित होगा कोट्योर इंडिया का 11वां संस्करण।
  • शो में जयपुर के 36 दिग्गज ज्वेलर्स सहित देश के चुनिंदा लक्जरी ब्रांड्स प्रदर्शित करेंगे अनूठे डिजाइन्स।
  • बॉलीवुड अभिनेता जिम सरभ देश के बेहतरीन ज्वेलरी शोरूम्स को ‘कूलेस्ट स्टोर अवार्ड’ से करेंगे सम्मानित।

A special platform for luxury jewelry to be showcased in Delhi : नई दिल्ली के ताज पैलेस में 26 से 28 सितंबर तक देश के लक्जरी ज्वेलरी बाजार की खास झलक देखने को मिलेगी। यहां कोट्योर इंडिया के 11वें संस्करण का आयोजन किया जा रहा है। तीन दिन चलने वाले इस बिजनेस बुटीक शो में देश के चुनिंदा ज्वेलर्स, डिजाइनर्स और आभूषण निर्माताओं के कलेक्शन एक ही मंच पर देखने को मिलेंगे।

यह भी पढ़ें ; हर बूंद की बचत : रेलवे में 124 रेनवाटर हार्वेस्टिंग संरचनाएं

इस बार जयपुर की भी शो में मजबूत भागीदारी रहेगी। जयपुर के 36 प्रमुख ज्वेलर्स अपने डिजाइन और कलेक्शन प्रस्तुत करेंगे। इनके अलावा मुंबई, सूरत, हैदराबाद, बेंगलुरु, अहमदाबाद और दिल्ली के चुनिंदा ज्वेलर्स भी इस आयोजन में हिस्सा लेंगे। ऐसे में शो में देश के अलग-अलग प्रमुख ज्वेलरी बाजारों की डिजाइन और कारोबारी विविधता देखने को मिलेगी।

कोट्योर इंडिया को विशेष रूप से क्यूरेटेड बिजनेस बुटीक शो के तौर पर तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य आभूषण निर्माताओं, डिजाइनर्स और रिटेल ज्वेलर्स को लक्जरी ज्वेलरी के क्षेत्र में एक कारोबारी मंच उपलब्ध कराना है। यह आयोजन इंडियन ज्वेलर (IJ) पत्रिका की पहल के रूप में शुरू हुआ था और इसके जरिए हाई-एंड ज्वेलरी के नए डिजाइन, ट्रेंड्स और कलेक्शन पेश किए जाते हैं।

जयपुर से शामिल होने वाले प्रमुख नामों में दियागोल्ड, जयपुर रत्न, टाटीवाला गहना, अचल ज्वेल्स, घाटीवाला, कालाजी ज्वेलरी, नाइन ज्वेलरी, ज्वेल्स ऑफ जयपुर, मोदी एक्सपोर्ट हाउस, पी.सी. तातुका, रामभोज, रानीवाला ज्वेलर्स, जीके-कुंडीलाल, राधिका ज्वेल क्राफ्ट, गुरु कृपा डिजाइन स्टूडियो, आर.एच.जी. जेम्स, वेलेंटाइन ज्वेलरी, सावित्री ज्वेलरी, जड़ाऊ बॉक्स, गीता श्याम ज्वेल्स, उमराव और एम्पीरियल सहित अन्य ज्वेलर्स शामिल हैं।

आयोजन की एक खास गतिविधि ‘कूलेस्ट स्टोर अवार्ड’ भी होगी। इसके तहत देशभर के ज्वेलरी शोरूम्स का अलग-अलग श्रेणियों में चयन किया जाएगा और विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। फिल्म अभिनेता जिम सरभ विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करेंगे।

आयोजकों के मुताबिक, कोट्योर इंडिया को एशियन फोरम की ओर से B2B शो श्रेणी में सिल्वर मेडल भी मिल चुका है। इस आयोजन में प्रवेश आम दर्शकों के लिए नहीं होगा, बल्कि केवल आमंत्रित रिटेल ज्वेलर्स को ही प्रवेश दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें ; सफाई कर्मचारी भर्ती में आवेदन का आखिरी मौका! सरकार ने बढ़ाई लास्ट डेट, जानें नई तारीख

लक्जरी ज्वेलरी से जुड़े कारोबार के लिए यह आयोजन केवल नए कलेक्शन दिखाने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि निर्माताओं, डिजाइनर्स और रिटेलर्स के बीच कारोबारी संपर्क का भी अवसर उपलब्ध कराएगा। तीन दिनों में ज्वेलरी उद्योग के बदलते डिजाइन और बाजार के रुझानों पर भी नजर रहेगी।

Related Articles

Back to top button