DA में 3% की बढ़ोतरी, कर्मचारियों को बोनस का भी तोहफा
महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में 3 प्रतिशत की वृद्धि के बाद दर 60% से बढ़कर 63% हो गई है। इस फैसले से 7 लाख से अधिक कर्मचारी और 5 लाख पेंशनभोगी लाभान्वित होंगे। इसके साथ ही करीब 6 लाख पात्र कर्मचारियों को तदर्थ बोनस भी मिलेगा। सरकार के इन फैसलों से चालू वित्त वर्ष में करोड़ों रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ेगा।
- DA/DR Hike: महंगाई भत्ता और महंगाई राहत 60% से बढ़कर 63% हुई।
- DA Arrears: जुलाई से अक्टूबर तक का बकाया कर्मचारियों के GPF खातों में जमा होगा।
- Ad hoc Bonus: करीब 6 लाख पात्र कर्मचारियों को बोनस मिलेगा, जिसका 75% नकद और 25% GPF में जमा होगा।
DA Hike 2026: 3% Increase and Bonus for Employees : कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को महंगाई से राहत महंगाई के बीच सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए राहत भरी खबर है। महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद DA/DR की दर 60 प्रतिशत से बढ़कर 63 प्रतिशत हो गई है। इस फैसले का लाभ 7 लाख से अधिक कर्मचारियों और करीब 5 लाख पेंशनभोगियों को मिलेगा।
बढ़ी हुई दर के अनुसार कर्मचारियों को नवंबर के वेतन में संशोधित DA नकद दिया जाएगा। वहीं, जुलाई से अक्टूबर तक का एरियर उनके सामान्य भविष्य निधि (GPF) खातों में जमा किया जाएगा। पेंशनभोगियों के लिए भी राहत का प्रावधान किया गया है। उन्हें 1 जुलाई 2026 से बढ़ी हुई दर पर महंगाई राहत (DR) नकद दी जाएगी। जुलाई से अक्टूबर तक की बकाया राशि का भुगतान भी किया जाएगा।
6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा बोनस
महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के साथ ही सरकार ने पात्र कर्मचारियों के लिए तदर्थ (Ad hoc) बोनस देने का भी फैसला किया है। इसका लाभ करीब 6 लाख कर्मचारियों को मिलने की उम्मीद है।
बोनस के लिए वे कर्मचारी पात्र होंगे, जिनका वेतन पे-मैट्रिक्स लेवल L-12 या उससे नीचे है अथवा जो 4,800 रुपये या उससे कम ग्रेड पे के अंतर्गत वेतन प्राप्त कर रहे हैं। बोनस की कुल राशि का 75 प्रतिशत हिस्सा कर्मचारियों को नकद दिया जाएगा, जबकि शेष 25 प्रतिशत उनके GPF खातों में जमा किया जाएगा।
यह भी पढ़े : जयपुर में सजेगा फैशन और खादी का महाकुंभ, 1 नवंबर को होगा ‘ग्रासरूट–द आर्ट ऑफ अर्थ’ का भव्य आयोजन
सरकार पर पड़ेगा 1,226 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार
DA/DR में बढ़ोतरी से चालू वित्त वर्ष में सरकार पर करीब 820 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा। वहीं, तदर्थ बोनस के भुगतान पर लगभग 406 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस तरह दोनों फैसलों को मिलाकर सरकार पर करीब 1,226 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ेगा। इन निर्णयों से कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को आर्थिक राहत मिलने के साथ त्योहारों और आगामी जरूरतों के लिए अतिरिक्त आर्थिक सहारा भी मिलेगा।



