निकाय चुनाव में दिखा जोश, डिप्टी CM दिया कुमारी ने डाला वोट

राजस्थान में निकाय चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के दौरान शुक्रवार को मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वार्ड 141 के बूथ नंबर 10 पर पहुंचकर मतदान किया। इसके बाद उन्होंने विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और लोगों से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

  • निकाय चुनाव में मतदाताओं का दिखा उत्साह
  • दिया कुमारी ने वार्ड 141 में किया मतदान
  • मतदान केंद्रों पर पानी, छाया और सुरक्षा व्यवस्थाएं जांचीं

Deputy CM Diya Kumari cast her vote : राजस्थान में चल रहे निकाय चुनाव के तहत शुक्रवार को मतदान को लेकर लोगों में खासा उत्साह नजर आया। सुबह से ही कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें देखने को मिलीं। पहली बार वोट डालने वाले युवाओं के साथ महिलाएं और बुजुर्ग भी लोकतंत्र के इस पर्व में सक्रिय भागीदारी करते दिखाई दिए।

निकाय चुनाव में दिखा जोश, डिप्टी CM दिया कुमारी ने डाला वोट
Image Source : Via Dainik Jaltedeep

इसी क्रम में प्रदेश की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। उन्होंने वार्ड संख्या 141 के बूथ नंबर 10 पर पहुंचकर मतदान किया। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए आमजन की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है। मतदान केंद्रों पर लोगों की मौजूदगी और उत्साह इस बात का संकेत है कि नागरिक अपने अधिकार और जिम्मेदारी को लेकर जागरूक हैं।

निकाय चुनाव में दिखा जोश, डिप्टी CM दिया कुमारी ने डाला वोट
Image Source : Via Dainik Jaltedeep

मतदान के बाद उपमुख्यमंत्री ने अपने विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग वार्डों और पोलिंग बूथों का दौरा किया। उन्होंने मतदान प्रक्रिया को नजदीक से देखा और मतदाताओं के लिए की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने केंद्रों पर पानी, छाया और सुरक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं का भी जायजा लिया।

यह भी पढ़ें ; मोदी ने पुतिन को दी तिरुक्कुरल की खास भेंट

दौरे के दौरान कई बूथों पर मतदाताओं की अच्छी संख्या नजर आई। बुजुर्गों से लेकर युवा और महिलाओं तक ने स्थानीय सरकार के चुनाव में अपनी पसंद के उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया। फर्स्ट टाइम वोटर्स में भी मतदान को लेकर उत्साह दिखाई दिया।

यह भी पढ़ें ; पाकिस्तानी सिख श्रद्धालुओं को रोके जाने पर सिरसा नाराज, बताया आस्था पर हमला

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मतदान केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक जिम्मेदारी भी है। बड़ी संख्या में लोगों का मतदान के लिए घरों से निकलना लोकतंत्र के प्रति उनकी आस्था को दर्शाता है। निकाय चुनाव में मतदाताओं की यह भागीदारी स्थानीय स्तर पर मजबूत और जिम्मेदार जनप्रतिनिधित्व की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Related Articles

Back to top button