जयपुर में दीया कुमारी ने की ऐतिहासिक मंदिर में नवीन शिखर कलश की स्थापना, गूंजे राम नाम के जयकारे
राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने विजयादशमी के अवसर पर जयपुर के चांदपोल बाजार स्थित मंदिर श्री रामचंद्र जी में दर्शन किए। उन्होंने प्रभु श्रीराम और माता जानकी की पूजा-अर्चना कर नवीन शिखर कलश की स्थापना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में शांति, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए श्रद्धालुओं को विजयादशमी की शुभकामनाएं भी दीं।
- उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने चांदपोल बाजार स्थित मंदिर श्री रामचंद्र जी में किए दर्शन।
- विजयादशमी के शुभ अवसर पर मंदिर में नवीन शिखर कलश की की गई स्थापना।
- प्रभु श्रीराम और माता जानकी से राजस्थान की निरंतर प्रगति के लिए मांगी सुख-समृद्धि।
Diya Kumari installs a new shikhar kalash at a historic temple in Jaipur : विजयादशमी के पावन पर्व पर राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने जयपुर के चांदपोल बाजार स्थित मंदिर श्री रामचंद्र जी में पहुंचकर प्रभु श्रीराम और माता जानकी के दर्शन किए। इस अवसर पर उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और मंदिर में नवीन शिखर कलश की स्थापना की।
यह भी पढ़ें ; अजमेर में घर के पास मिलेगा इलाज, नया आरोग्य मंदिर शुरू
पूजा के बाद दीया कुमारी ने मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रभु श्रीराम और माता जानकी से प्रार्थना की कि राजस्थान में शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे तथा प्रदेश लगातार विकास के मार्ग पर आगे बढ़ता रहे।
विजयादशमी को बुराई पर अच्छाई की जीत और सत्य व धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने वाला पर्व माना जाता है। इस अवसर पर मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान के साथ प्रदेशवासियों के सुखी और समृद्ध जीवन की मंगल कामना की गई।
यह भी पढ़ें ; रावण दहन के मंच से पीएम मोदी की दो टूक, बोले- देश के दुश्मनों को पहचानना होगा
दीया कुमारी ने कामना की कि भगवान श्रीराम और माता जानकी का आशीर्वाद राजस्थान के लोगों पर बना रहे। प्रदेश में आपसी सद्भाव, शांति और खुशहाली के साथ विकास की गति निरंतर आगे बढ़ती रहे।



