उदयपुर के ऐतिहासिक आहड़ संग्रहालय का दिया कुमारी ने किया औचक निरीक्षण, दिए खास निर्देश

राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने उदयपुर स्थित आहड़ राजकीय संग्रहालय का निरीक्षण कर जीर्णोद्धार और विकास कार्यों की प्रगति देखी। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से मौजूदा व्यवस्थाओं की जानकारी ली और ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण पर जोर दिया। सरकार का लक्ष्य संग्रहालयों को बेहतर सुविधाओं से सुसज्जित करना है, ताकि प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान मिले और पर्यटकों का अनुभव बेहतर हो।

  • दिया कुमारी ने उदयपुर के आहड़ राजकीय संग्रहालय का निरीक्षण किया।
  • जीर्णोद्धार और विकास कार्यों की प्रगति की अधिकारियों से जानकारी ली।
  • ऐतिहासिक धरोहर संरक्षण के साथ पर्यटकों के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित करने पर जोर दिया।

Diya Kumari conducted a surprise inspection of the historic Ahar Museum in Udaipur : उदयपुर दौरे के दौरान उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने शहर के प्रसिद्ध आहड़ राजकीय संग्रहालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्थानीय विधायकों की मौजूदगी में उन्होंने चल रहे जीर्णोद्धार और विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण और पर्यटकों के लिए आधुनिक सुविधाएं विकसित करने के कड़े निर्देश दिए हैं।

उदयपुर के ऐतिहासिक आहड़ संग्रहालय का दिया कुमारी ने किया औचक निरीक्षण, दिए खास निर्देश
Image Source : Via X

ऐतिहासिक धरोहरों को सहेजने और पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में राजस्थान सरकार लगातार सख्त और सक्रिय कदम उठा रही है। इसी कड़ी में उपमुख्यमंत्री और पर्यटन मंत्री दिया कुमारी ने सोमवार को उदयपुर के ऐतिहासिक आहड़ राजकीय संग्रहालय का दौरा किया।

उदयपुर के ऐतिहासिक आहड़ संग्रहालय का दिया कुमारी ने किया औचक निरीक्षण, दिए खास निर्देश
Image Source : Via X

उनके साथ उदयपुर शहर के विधायक ताराचंद जैन और ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा भी मौजूद रहे। डिप्‍टी सीएम ने संग्रहालय परिसर में चल रहे जीर्णोद्धार कार्यों, साफ-सफाई और अन्य विकास गतिविधियों का बारिकी से निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें ; जयपुर में जुटेंगी दुनिया भर की मॉडल्स, 25 अक्टूबर को ग्रैंड फिनाले

निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से अब तक हुए कार्यों की पूरी रिपोर्ट ली और कामकाज की गति पर संतोष जताते हुए आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि हमारी सरकार का मुख्य संकल्प यही है कि प्रदेश की प्राचीन विरासतों का मूल स्वरूप बचाए रखते हुए वहां आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएं।

यह भी पढ़ें ; ‘मोहब्बत की दुकान’ चलाने वाले अब फैलाने लगे हैं अराजकता, मदन राठौड़ का कांग्रेस पर बड़ा हमला

इससे देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को एक शानदार और यादगार अनुभव मिलेगा, जो राजस्थान की सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक स्तर पर और अधिक मजबूत करेगा।

Related Articles

Back to top button