नाथद्वारा पहुंचीं दिया कुमारी, श्रीनाथजी के दर्शन कर मांगी खुशहाली

राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने सोमवार सुबह नाथद्वारा के श्रीनाथजी मंदिर में ग्वाल झांकी के दर्शन किए। उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और सर्वांगीण विकास की कामना की। मंदिर प्रशासन ने परंपरानुसार उनका अभिनंदन किया और रजाई, उपरणा व श्रीजी प्रभु का प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया।

  • दिया कुमारी ने नाथद्वारा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में प्रभु की ग्वाल झांकी के दर्शन किए।
  • श्रीनाथजी दर्शन के दौरान उन्होंने राजस्थान की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
  • मंदिर परंपरा के अनुसार उपमुख्यमंत्री का अभिनंदन कर उन्हें रजाई, उपरणा और श्रीजी प्रभु का प्रसाद भेंट किया गया।

Diya Kumari Visits Shrinathji Temple in Nathdwara : राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी सोमवार सुबह नाथद्वारा स्थित प्रसिद्ध श्रीनाथजी मंदिर पहुंचीं। यहां उन्होंने प्रभु श्रीनाथजी की ग्वाल झांकी के दर्शन किए और प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति, विकास तथा प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए मंगलकामना की।

दर्शन के दौरान दिया कुमारी ने तिलकायत पुत्र गोस्वामी विशाल बावा से दूरभाष पर बातचीत कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद मंदिर की परंपराओं के अनुरूप उनका स्वागत और अभिनंदन किया गया।

यह भी पढे :टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: फडणवीस की सख्त चेतावनी, आरोपितों और उनके आकाओं पर होगी कार्रवाई

महाप्रभुजी की बैठक में मंदिर अधिकारी सुधाकर उपाध्याय ने उपमुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। इस अवसर पर उन्हें पारंपरिक रूप से रजाई और उपरणा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। साथ ही श्रीजी प्रभु का प्रसाद भी भेंट किया गया।

इस दौरान श्रीनाथजी मंदिर मंडल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जितेंद्र कुमार पांडे, तिलकायत सचिव लीलाधर पुरोहित, कैलाश पालीवाल, विठ्ठल सनाढ्य और नितिन पानेरी सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

उपमुख्यमंत्री की इस धार्मिक यात्रा के दौरान मंदिर की परंपराओं के अनुसार सभी कार्यक्रम संपन्न हुए। उन्होंने प्रभु श्रीनाथजी के दर्शन कर राजस्थान की उन्नति और प्रदेशवासियों के सुखमय जीवन की कामना की।

Related Articles

Back to top button