अमित शाह से मिले डॉ. सतीश पूनियाँ, संगठन को लेकर मिला खास मार्गदर्शन
नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से भाजपा हरियाणा प्रभारी और राजस्थान भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियाँ ने शिष्टाचार मुलाकात कर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। इस दौरान पूनियाँ ने राजस्थान की पारंपरिक संस्कृति का प्रतीक ‘पट्टू’ भेंट कर उनका सम्मान किया और अपनी पुस्तक ‘अग्निपथ नहीं जनपथ’ भी भेंट स्वरूप सौंपी।
- अमित शाह से डॉ. सतीश पूनियाँ ने संगठनात्मक मार्गदर्शन प्राप्त किया।
- अमित शाह का राजस्थान की पारंपरिक पट्टू ओढ़ाकर सम्मान किया गया।
- सतीश पूनियाँ ने अपनी पुस्तक ‘अग्निपथ नहीं जनपथ’ भी भेंट की।
Received special guidance regarding the organization : भाजपा हरियाणा प्रभारी एवं राजस्थान भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियाँ ने सोमवार को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से नई दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई और डॉ. पूनियाँ ने अमित शाह से संगठनात्मक मार्गदर्शन प्राप्त किया।

मुलाकात के दौरान डॉ. पूनियाँ ने राजस्थान की समृद्ध लोक संस्कृति का परिचय देते हुए बाड़मेर-जैसलमेर की प्रसिद्ध हथकरघा परंपरा से तैयार ‘पट्टू’ ओढ़ाकर अमित शाह का स्वागत एवं सम्मान किया। साथ ही उन्होंने अपनी पुस्तक ‘अग्निपथ नहीं जनपथ’ भी उन्हें भेंट की।
यह भी पढ़ें ; SBI जयपुर सर्किल को मिले नए मुख्य महाप्रबंधक, ओंकार नाथ चौधरी ने संभाली कमान
मुलाकात के बाद डॉ. सतीश पूनियाँ ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का स्नेह, अनुभव और संगठनात्मक मार्गदर्शन हमेशा कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा देता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित, संगठन को मजबूत बनाने और जनसेवा के प्रति अमित शाह की स्पष्ट सोच तथा दूरदर्शी नेतृत्व सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी है।
यह भी पढ़ें ; जल जीवन मिशन पर मुख्य सचिव सख्त, समय पर पूरी हों सभी योजनाएं
डॉ. पूनियाँ ने यह भी कहा कि भाजपा का संगठन निरंतर जनभागीदारी और सेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है तथा वरिष्ठ नेतृत्व का मार्गदर्शन संगठन को नई दिशा और मजबूती प्रदान करता है।



