एलीट मिस राजस्थान सीजन 13 का आगाज, पहले ऑडिशन में उमड़ी 500 से ज्यादा युवतियां
जयपुर में एलीट मिस राजस्थान सीजन-13 (2026) के पहले ऑडिशन में प्रदेशभर से 500 से अधिक युवतियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। खास बात यह रही कि प्रतियोगिता में डॉक्टर, सीए, पत्रकारिता और इंजीनियरिंग की छात्राएं भी पहुंचीं। आयोजकों ने बढ़ते उत्साह को देखते हुए जयपुर में एक और ऑडिशन कराने की घोषणा की है।
- एलीट मिस राजस्थान सीजन-13 का भव्य पहला ऑडिशन जयपुर में संपन्न, उमड़ी भारी भीड़।
- 500 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, जिनमें डॉक्टर, सीए और इंजीनियरिंग की छात्राएं भी शामिल।
- शो के फाउंडर गौरव गौर ने दी जानकारी, युवतियों के भारी उत्साह को देखते हुए जल्द आयोजित होगा दूसरा ऑडिशन।
Launch of Elite Miss Rajasthan Season 13 : राजस्थान के चर्चित ब्यूटी पेजेंट एलीट मिस राजस्थान सीजन-13 का सफर शुरू हो गया है। जयपुर के प्रतिष्ठा बैंक्वेट में आयोजित पहले ऑडिशन में प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से 500 से अधिक युवतियां पहुंचीं। बड़ी संख्या में प्रतिभागियों की मौजूदगी ने आयोजन को खास बना दिया। मंच पर युवतियों ने अपने आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और प्रतिभा के दम पर चयनकर्ताओं का ध्यान खींचने की कोशिश की।
इस प्रतियोगिता की खास बात यह रही कि इसमें केवल मॉडलिंग से जुड़ी युवतियां ही नहीं, बल्कि अलग-अलग पेशों और शैक्षणिक क्षेत्रों से आने वाली प्रतिभागियों ने भी हिस्सा लिया। ऑडिशन में डॉक्टर, चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए), पत्रकारिता और इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही युवतियां शामिल हुईं। सभी के बीच खिताब जीतने और अपनी पहचान बनाने का उत्साह नजर आया।
यह भी पढ़ें ; दिवाली पर छोटे घरों को सजाएंगे ये 7 कॉर्नर रंगोली डिजाइन्स, कोनों में भी बिखरेगी खूबसूरती
कार्यक्रम में भारत 24 के सीईओ डॉ. जगदीश चंद्र मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए आत्मविश्वास और अपने सपनों के प्रति समर्पण जरूरी है। उन्होंने युवतियों को बिना हिचकिचाहट अपनी क्षमताओं को पहचानने और लक्ष्य हासिल करने के लिए लगातार प्रयास करने की प्रेरणा दी।
इस मौके पर शगुन ग्रुप के जे.डी. माहेश्वरी, सफारी ग्रुप के एमडी पवन गोयल, पी.एन. डूडी, गिर्राज जी और ए.जे. मॉडलिंग के अजय नायर सहित कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।
आयोजन में फैशन जगत से जुड़ी हस्तियों की भी अच्छी भागीदारी रही। सुपरमॉडल आकांक्षा, तनु, मिताली, वरुणवि, शीना, निशा चौहान और मुस्कान मिश्री सहित कई मॉडल्स ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इसके अलावा वर्ष 2025 की विजेताओं देबोस्मिता, पारुल, ज्योति, इशमीत, शगुन भारद्वाज, नीलांजना, नैना परमार और सृष्टि समेत 50 से अधिक एलीट मॉडल्स भी कार्यक्रम में शामिल हुईं।
प्रतिभागियों के लिए आयोजन के दौरान खास उपहारों की व्यवस्था भी की गई। एक्स नेल के सीईओ की ओर से सभी प्रतिभागियों को गिफ्ट हैंपर दिए गए।
बिना फीस के मिलता है मंच
एलीट मिस राजस्थान की पहचान इसकी एक खास पहल को लेकर भी है। आयोजकों के अनुसार, इस प्रतियोगिता में युवतियों से न तो रजिस्ट्रेशन फीस ली जाती है और न ही प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए कोई शुल्क देना पड़ता है। इसका उद्देश्य प्रदेश की प्रतिभाशाली युवतियों को बिना आर्थिक बाधा के अपनी क्षमता दिखाने का अवसर देना है।
यह भी पढ़ें ; आईएएस गौरव गोयल की राजस्थान वापसी, दिल्ली से रिलीव होते ही ब्यूरोक्रेसी में हलचल तेज!
जयपुर में फिर होगा ऑडिशन
पहले ऑडिशन में उम्मीद से अधिक प्रतिभागियों के पहुंचने के बाद आयोजकों ने एक और मौका देने का फैसला किया है। शो के फाउंडर और डायरेक्टर गौरव गौर ने बताया कि युवतियों की शानदार भागीदारी को देखते हुए जल्द ही जयपुर में दूसरा ऑडिशन आयोजित किया जाएगा।
इससे उन युवतियों को भी मंच मिल सकेगा, जो पहले ऑडिशन में किसी कारण से शामिल नहीं हो पाईं। अब दूसरे ऑडिशन को लेकर भी प्रतिभागियों में उत्सुकता बढ़ने की उम्मीद है।



