एलीट मिस राजस्थान सीजन-13 का आगाज, ताज की रेस में 50 पुराने चेहरे

राजस्थान की फैशन और मॉडलिंग प्रतिभाओं को मंच देने वाले एलीट मिस राजस्थान सीजन-13 की शुरुआत जयपुर में पोस्टर लॉन्च के साथ हुई। समारोह में पिछले सीजन्स की करीब 50 विजेताओं और प्रतिभागियों ने शिरकत की। सीनियर्स ने नई प्रतिभाओं का हौसला बढ़ाया। इस बार प्रमुख शहरों के साथ जयपुर के गर्ल्स कॉलेजों में भी ऑडिशन आयोजित करने की तैयारी है, जिससे युवतियों को मंच मिलेगा।

  • एलीट मिस राजस्थान सीजन-13 का पोस्टर लॉन्च के साथ आगाज।
  • करीब 50 पूर्व प्रतिभागियों और मॉडल्स ने बढ़ाया न्यू कमर्स का उत्साह।
  • ऑडिशन राजस्थान के प्रमुख शहरों और जयपुर के गर्ल्स कॉलेजों में होंगे।

Elite Miss Rajasthan Season 13 Kicks Off : जयपुर में सोमवार को फैशन और ग्लैमर की दुनिया से जुड़ा एलीट मिस राजस्थान सीजन-13 आधिकारिक तौर पर शुरू हो गया। जीटी सेंट्रल स्थित किंग्समैन क्लब में आयोजित कार्यक्रम में पिछले सीजन्स की विजेताओं और पूर्व प्रतिभागियों ने नए सीजन का पोस्टर लॉन्च किया। इसके साथ ही ताज के लिए नई प्रतिभाओं की तलाश का सिलसिला भी शुरू हो गया।

एलीट मिस राजस्थान सीजन-13 का आगाज, ताज की रेस में 50 पुराने चेहरे
Image Source : Via Dainik Jaltedeep

कार्यक्रम में एलीट मिस राजस्थान से जुड़े करीब 50 पूर्व प्रतिभागी और मॉडल्स शामिल हुए। पुराने प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए नई पीढ़ी की मॉडल्स का उत्साह बढ़ाया। फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री से जुड़े लोगों की मौजूदगी ने भी कार्यक्रम को खास बनाया।

यह भी पढ़ें ; मेयर चुनाव पर ब्रेक : जयपुर, जोधपुर और कोटा में चुनाव स्थगित, जानिए क्या है बड़ी वजह!

समारोह में जेडी माहेश्वरी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने सीजन-13 के लिए आयोजकों और प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान फैशन, मॉडलिंग और ग्लैमर इंडस्ट्री में आगे बढ़ने के अवसरों को लेकर भी चर्चा हुई।

एलीट मिस राजस्थान के फाउंडर-डायरेक्टर गौरव गौड़ ने बताया कि इस बार सीजन-13 के ऑडिशन राजस्थान के प्रमुख शहरों में आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा जयपुर के गर्ल्स कॉलेजों में भी विशेष ऑडिशन कराने की तैयारी है। मकसद प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मौजूद नई प्रतिभाओं तक पहुंच बनाना है।

यह भी पढ़ें ; बारिश में भी नहीं थमी MTB साइकिलिस्टों की रफ्तार

गौरव गौड़ के मुताबिक, एलीट मिस राजस्थान पिछले कई वर्षों से प्रदेश की युवतियों को फैशन और मॉडलिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए मंच उपलब्ध करा रहा है। सीजन-13 को पहले से बड़े स्तर पर आयोजित करने की तैयारी है, ताकि राजस्थान के विभिन्न शहरों से प्रतिभाशाली युवतियों को तलाशकर उन्हें फैशन इंडस्ट्री में आगे बढ़ने का अवसर दिया जा सके।

Related Articles

Back to top button