कोचिंग हब में रोजगार अभियान

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर जयपुर में गौसेवा, हवन और रोजगार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित हुए। हिंगोनिया गौशाला में पूर्व महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने गायों की सेवा की। वहीं कोचिंग हब में हवन के साथ विद्यार्थियों को रोजगार से जोड़ने की पहल की जानकारी दी गई। निजी व अंतरराष्ट्रीय कंपनियों में अवसर दिलाने तथा रोजगार मेले की योजना भी बताई गई।

  • कोचिंग हब में रोजगार अभियान शुरू करने की तैयारी
  • हिंगोनिया गौशाला में गौसेवा और पूजा-अर्चना
  • रोजगार मेले के जरिए युवाओं को अवसर देने की योजना

Employment Drive Planned at Jaipur Coaching Hub: जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जयपुर में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए। हिंगोनिया गौशाला में पूर्व महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने गो-पूजन और गौसेवा के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान गायों को हरा चारा और गुड़ खिलाया गया तथा प्रसाद वितरित किया गया।

कार्यक्रम में बच्चों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन और सार्वजनिक कार्यों पर आधारित डॉक्यूमेंट्री भी देखी। इसके जरिए बच्चों को उनके जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों की जानकारी दी गई। बाद में बच्चों के साथ जन्मदिन मनाते हुए डॉ. सौम्या गुर्जर ने उन्हें चॉकलेट वितरित की और प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

उधर, कोचिंग हब में हवन-पूजन का आयोजन कर देश की प्रगति, समृद्धि और शांति की कामना की गई। ऑल कोचिंग इंस्टीट्यूट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अनीश कुमार नाडर ने बताया कि कोचिंग हब में विद्यार्थियों को रोजगार से जोड़ने की दिशा में भी काम किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि ‘बेरोजगार मुक्त भारत अभियान’ के तहत विद्यार्थियों और बेरोजगार युवाओं के लिए काउंसलिंग तथा रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बड़े रोजगार मेले की योजना बनाई जा रही है। सरकारी नौकरी नहीं मिलने वाले युवाओं को निजी और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों में अवसर दिलाने पर भी जोर रहेगा।

यह भी पढ़ें:जोधपुर एम्स के स्थापना दिवस पर मुख्य सचिव ने दिया बड़ा बयान, 10 साल के विजन से बदलेगी तस्वीर

कार्यक्रम संयोजक डॉ. आर.एस. चौधरी ने बताया कि कोचिंग हब आने वाले विद्यार्थियों को रोजगार से जुड़ी विशेष पहल से जोड़ा जाएगा। महासंघ के महासचिव अजय अग्रवाल ने कहा कि आगामी कार्यक्रमों की श्रृंखला की घोषणा जल्द की जाएगी।

कार्यक्रम में डॉ. अरुण गुप्ता, हरिराम किवाड़ा, नरेंद्र फौजदार, भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय संपर्क संयोजक रणवीर सिंह त्यागी, प्रताप नगर शाखा अध्यक्ष अशोक कुमार मंगल, सचिव जग रूप सिंह यादव, समाजसेवी हरिराम किवाड़ा और भगवान सहाय गोयल सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button