त्योहारों पर सुरक्षा को लेकर सीएम का बड़ा निर्देश

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए प्रदेश की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को प्रभावी कार्ययोजना के साथ तैयार रहने, संवेदनशील घटनाओं पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने और जनसहभागिता बढ़ाने के निर्देश दिए, ताकि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनी रहे और आमजन को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

  • त्योहारी सीजन में सुरक्षा और यातायात की प्रभावी व्यवस्था के निर्देश
  • सुरक्षा व्यवस्था बिगड़ने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने को कहा
  • जनसहभागिता और आमजन से बेहतर समन्वय पर मुख्यमंत्री का जोर

Festival Security Review :  आगामी त्योहारों को लेकर राजस्थान सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर कानून-व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बारावफात, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी जैसे प्रमुख पर्व आने वाले हैं। ऐसे में प्रशासन और पुलिस को पहले से तैयार रहना होगा, ताकि किसी भी स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सुरक्षा एवं यातायात को लेकर स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए। किसी विवाद या अप्रिय घटना के चलते माहौल बिगड़ने की स्थिति में संबंधित पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक बिना देरी किए मौके पर पहुंचें और स्थिति को नियंत्रित करें।

यह भी पढ़ें : बप्पा रावल का गौरव नई पीढ़ी तक पहुंचाने पर जोर

मुख्यमंत्री ने जनसहभागिता को भी सुरक्षा व्यवस्था का अहम हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि आमजन के साथ बेहतर संवाद और समन्वय बनाए रखा जाए, जिससे किसी भी तरह की महत्वपूर्ण सूचना समय पर मिल सके और जरूरत पड़ने पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

बैठक में पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह भास्कर ए. सावंत समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button