‘राष्ट्र प्रथम’ का संकल्प : राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से मिले नेशनल अवॉर्डी एनएसएस स्टूडेंट्स

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने जयपुर के लोकभवन में राष्ट्रीय सेवा योजना के राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त छात्र-छात्राओं से मुलाकात की। उन्होंने युवाओं को उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ काम करने की प्रेरणा दी। राज्यपाल ने विद्यार्थियों से खूब पढ़ने, अपनी बौद्धिक क्षमता मजबूत करने और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।

  • राज्यपाल बागडे ने युवा प्रतिभाओं को दी बधाई
  • राष्ट्रीय सेवा योजना के पुरस्कार प्राप्त छात्रों से मुलाकात
  • युवाओं को राष्ट्र प्रथम की सोच अपनाने का संदेश

National Award-winning NSS students met Governor Haribhau Bagde : राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं ने गुरुवार को लोकभवन में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से मुलाकात की। एनएसएस के राज्य दलनायक डॉ. विवेक कुमार के नेतृत्व में पहुंचे विद्यार्थियों से राज्यपाल ने बातचीत की और उनकी उपलब्धियों के बारे में जानकारी ली।

'राष्ट्र प्रथम' का संकल्प : राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से मिले नेशनल अवॉर्डी एनएसएस स्टूडेंट्स
Image Source : Via Dipr

इस दौरान राज्यपाल बागडे ने ‘माय भारत राष्ट्रीय सेवा योजना’ पुरस्कार हासिल करने वाले युवाओं को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि युवाओं की मेहनत और समाज के प्रति उनकी सेवा की भावना देश के लिए महत्वपूर्ण है।

यह भी पढ़ें ; जन्माष्टमी पर CM भजनलाल का संदेश

राज्यपाल ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें जीवन में ‘राष्ट्र प्रथम’ की सोच के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि युवा अपनी प्रतिभा और ऊर्जा का इस्तेमाल देश और समाज के हित में करें।

बागडे ने छात्रों को पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बौद्धिक क्षमता को मजबूत करने के लिए नियमित रूप से पढ़ना जरूरी है। साथ ही, प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत और अनुशासन को जीवन का हिस्सा बनाने की बात कही।

यह भी पढ़ें ; ‘डैमेज हुआ ही नहीं तो कंट्रोल कैसा?’ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का दो टूक जवाब

मुलाकात के दौरान राज्यपाल ने राष्ट्रीय सेवा योजना की विभिन्न गतिविधियों के बारे में भी जानकारी ली। विद्यार्थियों ने एनएसएस से जुड़ी अपनी गतिविधियों और अनुभवों को साझा किया। राज्यपाल ने युवाओं को इसी तरह सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने और समाजसेवा में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया।

Related Articles

Back to top button