आईएएस गौरव गोयल की राजस्थान वापसी, दिल्ली से रिलीव होते ही ब्यूरोक्रेसी में हलचल तेज!

राजस्थान कैडर के 2006 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी गौरव गोयल की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति समाप्त कर उन्हें मूल कैडर राजस्थान वापस भेज दिया गया है। राज्य सरकार के विशेष अनुरोध पर लोकसभा सचिवालय ने उन्हें संयुक्त सचिव पद से कार्यमुक्त कर दिया है। प्रदेश में वापसी के साथ ही उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने की चर्चाएं तेज हैं।

  • 2006 बैच के वरिष्ठ आईएएस गौरव गोयल की हुई राजस्थान वापसी।
  • राज्य सरकार के विशेष अनुरोध पर लोकसभा सचिवालय ने संयुक्त सचिव पद से किया कार्यमुक्त।
  • प्रदेश में एंट्री के साथ ही ब्यूरोक्रेसी में हलचल तेज, जल्द मिल सकती है महत्वपूर्ण जिम्मेदारी।

IAS Gaurav Goyal’s return to Rajasthan : राजस्थान कैडर के 2006 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी गौरव गोयल एक बार फिर प्रदेश की प्रशासनिक टीम का हिस्सा बनने जा रहे हैं। लोकसभा सचिवालय ने उन्हें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से कार्यमुक्त कर दिया है और उनकी सेवाएं राजस्थान सरकार को सौंप दी हैं। 31 अक्टूबर से यह आदेश प्रभावी हो गया है। अब प्रदेश के प्रशासनिक गलियारों में उनकी नई पोस्टिंग को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

राज्य सरकार के अनुरोध पर लौटे राजस्थान

गौरव गोयल केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के दौरान लोकसभा सचिवालय में संयुक्त सचिव (जॉइंट सेक्रेटरी) के पद पर कार्यरत थे। राजस्थान सरकार की ओर से उनकी सेवाएं वापस लेने के लिए विशेष अनुरोध किया गया था। इसके बाद लोकसभा सचिवालय ने उन्हें कार्यमुक्त करने का आदेश जारी कर दिया।

यह भी पढ़ें ; दिल्ली में राजस्थान की विकास योजनाओं की गूंज, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास का 2 दिन का मैराथन दौरा

लोकसभा सचिवालय की डिप्टी सेक्रेटरी सोनिया खन्ना की ओर से 31 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के मुताबिक, गौरव गोयल की सेवाएं उसी दिन दोपहर से राजस्थान सरकार को सौंप दी गई हैं। नियमानुसार उन्हें जॉइनिंग टाइम भी दिया जाएगा।

नई पोस्टिंग को लेकर प्रशासनिक हलकों में चर्चा

प्रदेश में उनकी वापसी के साथ ही अब सबसे बड़ा सवाल उनकी नई जिम्मेदारी को लेकर है। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी होने के साथ केंद्रीय स्तर पर काम करने का अनुभव भी उनके पास है। ऐसे में माना जा रहा है कि राज्य सरकार उनके अनुभव का उपयोग किसी महत्वपूर्ण विभाग या प्रशासनिक पद पर कर सकती है।

सचिवालय में अहम जिम्मेदारी मिलने से लेकर किसी प्रमुख विभाग की कमान सौंपे जाने तक की संभावनाओं पर प्रशासनिक गलियारों में चर्चा हो रही है। हालांकि, उनकी नई नियुक्ति को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें ; गोबर के दीपकों से रोशन होगी देश-विदेश की दीपावली, जयपुर से मॉरीशस तक पहुंची गोमय दीप की महक

कार्मिक विभाग के आदेश का इंतजार

अब सबकी नजरें राज्य सरकार और कार्मिक विभाग के अगले आदेश पर टिकी हैं। आने वाले दिनों में उनकी पदस्थापना को लेकर तस्वीर साफ हो सकती है। गौरव गोयल को कौन-सा विभाग या दायित्व मिलता है, यह राजस्थान की प्रशासनिक व्यवस्था में एक अहम बदलाव माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button