एआई और डिजिटल गवर्नेंस पर भारत-ग्रीस में बढ़ेगा सहयोग

राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने एथेंस में ग्रीस के राष्ट्रीय लोक प्रशासन एवं स्थानीय सरकार केंद्र के महानिदेशक से मुलाकात की। बैठक में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल गवर्नेंस, प्रशासनिक सुधार और सरकारी सेवाओं को आसान बनाने पर चर्चा हुई। दोनों देशों के बीच प्रशिक्षण, संयुक्त अनुसंधान और अधिकारियों की क्षमता बढ़ाने के लिए साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया गया।

  • वी. श्रीनिवास की एथेंस में बैठक: भारत और ग्रीस के बीच प्रशासनिक सहयोग बढ़ाने पर चर्चा।
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल गवर्नेंस: जन-केंद्रित सेवाओं के लिए संयुक्त कार्य समूह बनाने का प्रस्ताव।
  • राजस्थान के प्रशासनिक सुधार: राजस्थान संपर्क और राज उन्नति मंच के अनुभव साझा किए गए।

India Greece Cooperation on Digital Governance : राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सोमवार को ग्रीस की राजधानी एथेंस में राष्ट्रीय लोक प्रशासन एवं स्थानीय सरकार केंद्र (ईकेडीडीए) के महानिदेशक डॉ. वासिलिस एक्सारखोस के साथ द्विपक्षीय बैठक की। आईएएसआईए-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान हुई इस मुलाकात में डिजिटल तकनीक, प्रशासनिक सुधार और नागरिकों को बेहतर सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराने के मुद्दों पर चर्चा हुई।

मुख्य सचिव ने लोक प्रशासन से जुड़े संस्थानों के बीच अनुभव और नई तकनीकों का आदान-प्रदान बढ़ाने की जरूरत बताई। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय प्रशासनिक विज्ञान संस्थान (आईआईएएस) और ईकेडीडीए के बीच दीर्घकालिक साझेदारी विकसित करने का प्रस्ताव भी रखा।

वी. श्रीनिवास ने लोक प्रशासन में मानव-केंद्रित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस्तेमाल के लिए संयुक्त कार्य समूह बनाने का सुझाव दिया। उन्होंने साइबर सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, जलवायु परिवर्तन और सरकारी अधिकारियों के प्रशिक्षण जैसे क्षेत्रों में संयुक्त शोध एवं सहयोग पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें : फ्रांस में सम्मानित होगा राजस्थान का छपरवाड़ा बांध

उन्होंने कहा कि तकनीक का उद्देश्य केवल सरकारी कामकाज को तेज करना नहीं, बल्कि नागरिकों का भरोसा बढ़ाना और सेवाओं को सरल एवं सुलभ बनाना भी होना चाहिए।

बैठक में मुख्य सचिव ने भारत की केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण एवं निगरानी प्रणाली (सीपीग्राम्स) और ई-ऑफिस जैसी पहलों का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि राजस्थान में शिकायतों के समाधान के लिए नेक्स्ट जनरेशन राजस्थान संपर्क प्रणाली और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की निगरानी के लिए राज उन्नति मंच का इस्तेमाल किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें :बुलेट ट्रेन परियोजना को रफ्तार, वडोदरा में बड़ी उपलब्धि

उन्होंने मिशन कर्मयोगी के तहत राज्य के 70 सचिवों के लिए आयोजित क्षमता संवर्धन कार्यक्रमों की जानकारी भी साझा की।

मुख्य सचिव के अनुसार, राष्ट्रीय सुशासन केंद्र प्रतिवर्ष 34 देशों के लोक सेवकों के लिए 47 प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करता है। केंद्र की अगले पांच वर्षों में 8,000 अतिरिक्त विदेशी लोक सेवकों को प्रशिक्षण देने की योजना है।

Related Articles

Back to top button