जयपुर बनेगा ब्रिक्स बैठक का मेजबान, 6-7 अगस्त को जुटेंगे उद्योग-व्यापार मंत्री
राजस्थान की राजधानी जयपुर आगामी 6 और 7 अगस्त को ब्रिक्स देशों के उद्योग एवं व्यापार मंत्रियों की अहम बैठक की मेजबानी करेगा। रामबाग पैलेस में होने वाले इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन की तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास बुधवार को संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं और तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करेंगे।
- ब्रिक्स बैठक 6 और 7 अगस्त को जयपुर के रामबाग पैलेस में आयोजित होगी।
- जयपुर में होने वाली ब्रिक्स बैठक की तैयारियों की मुख्य सचिव समीक्षा करेंगे।
- अंतरराष्ट्रीय आयोजन को लेकर सभी संबंधित विभागों को तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए जाएंगे।
Jaipur to host BRICS meeting : राजस्थान की राजधानी जयपुर एक महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय आयोजन की मेजबानी के लिए तैयार है। 6 और 7 अगस्त को ब्रिक्स देशों के उद्योग एवं व्यापार मंत्रियों की बैठक रामबाग पैलेस में आयोजित की जाएगी, जिसमें सदस्य देशों के प्रतिनिधि विभिन्न आर्थिक और व्यापारिक मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे।
यह भी पढ़ें ; भीलवाड़ा प्रसूता मृत्यु मामला : स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा एक्शन, होगी उच्चस्तरीय जांच
बैठक को सफल बनाने के लिए राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास बुधवार सुबह 10 बजे सचिवालय में संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इस दौरान आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं, सुरक्षा, यातायात, आतिथ्य और अन्य आवश्यक तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया जाएगा।
सरकार का प्रयास है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन का संचालन सुचारु और व्यवस्थित ढंग से हो। विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के साथ सभी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
यह भी पढ़ें ; यमुना जल समझौते से शेखावाटी को नई उम्मीद, सीकर में हुआ अभिनंदन समारोह
ब्रिक्स देशों के उद्योग एवं व्यापार मंत्रियों की यह बैठक जयपुर को वैश्विक मंच पर नई पहचान देने के साथ राज्य की आतिथ्य क्षमता और आयोजन कौशल को भी प्रदर्शित करने का अवसर मानी जा रही है।



