जयपुर में सजेगा फैशन और खादी का महाकुंभ, 1 नवंबर को होगा ‘ग्रासरूट–द आर्ट ऑफ अर्थ’ का भव्य आयोजन

जयपुर में 1 नवंबर को ‘ग्रासरूट–द आर्ट ऑफ अर्थ’ फैशन शोकेस आयोजित होगा। फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ राजस्थान की ओर से राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में होने वाले इस कार्यक्रम में खादी, पारंपरिक हस्तशिल्प और आधुनिक डिजाइन का संगम देखने को मिलेगा। उभरते डिजाइनरों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। दिनभर चलने वाले आयोजन में फैशन शो, डिजाइनर अवॉर्ड्स और ज्वेलरी कलेक्शन आकर्षण रहेंगे।

  • जयपुर के आरआईसी में 1 नवंबर को आयोजित होगा ‘ग्रासरूट–द आर्ट ऑफ अर्थ’ फैशन शोकेस।
  • खादी, पारंपरिक कला और उभरते डिजाइनरों की रचनात्मकता को मिलेगा एक बड़ा वैश्विक मंच।
  • विभिन्न सत्रों में डिजाइनर कलेक्शंस, अवार्ड्स सेरेमनी और फैशनेबल प्रस्तुतियां रहेंगी आकर्षण का केंद्र।

A grand showcase of fashion and Khadi to be held in Jaipur : गुलाबी नगरी में फैशन और पारंपरिक कला को एक साथ मंच देने की तैयारी है। फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ राजस्थान (एफडीसीआर) की ओर से 1 नवंबर को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में ‘ग्रासरूट–द आर्ट ऑफ अर्थ’ फैशन शोकेस आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में खादी, हस्तशिल्प और आधुनिक परिधानों के जरिए भारतीय कला और डिजाइन की विविधता पेश की जाएगी।

आयोजन का पोस्टर लॉन्च किया जा चुका है। इस मौके पर एमिटी स्कूल ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी के उप निदेशक डॉ. संभादित्य राज, डिजाइनर ज्योति पंवार, दीपाक्षी, रचना खंडेलवाल, शो डायरेक्टर शाकिर शेख, एफडीसीआर अध्यक्ष पुनीत खत्री, ईशिता, ललित मोटवानी, संजय अग्रवाल और एफडीसीआर की निदेशक निकिता शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें ; 95 साल बाद जनगणना में पूछी जाएगी जाति, जानें कब शुरू होगी प्रक्रिया

कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 3 बजे लुमोरा एक्स की प्रस्तुति ‘जेन नेक्स्ट डिजाइनर्स’ से होगी। इसमें पोद्दार कॉलेज ऑफ डिजाइन, कोड बाय वीजीयू और एमिटी स्कूल ऑफ फैशन एंड टेक्नोलॉजी के विद्यार्थी अपने डिजाइन पेश करेंगे। इस सत्र के जरिए नए डिजाइनरों को अपनी सोच और रचनात्मकता दिखाने का अवसर मिलेगा।

इसके बाद शाम 5 बजे अराय सिलाई मशीन की ओर से ‘डॉटी डिजाइनर्स अवॉर्ड्स सेरेमनी’ आयोजित होगी। शाम 6 बजे हेयरजॉय की प्रस्तुति में रचना खंडेलवाल का ‘छोरिताई’ और गुरमीत सिंह कपूर का ‘जी-क्लास’ कलेक्शन प्रदर्शित किया जाएगा।

शाम 7 बजे खादी राजस्थान की ओर से संजय अग्रवाल का ‘सूत’ कलेक्शन पेश होगा। इसमें खादी कारीगरों की कला और मेहनत को खास तौर पर प्रदर्शित किया जाएगा। इसके बाद रात 8 बजे जयश्री ज्वेल्स की प्रस्तुति में दीपाक्षी खंडेलवाल के ‘दीपाक्षी डिजाइन्स’ और ज्योति पंवार के ‘हाउस ऑफ फैशन’ के परिधान रैंप पर नजर आएंगे।

कार्यक्रम का समापन रात 9 बजे एमजी की प्रस्तुति के साथ होगा। इस दौरान गजल मिश्रा और वेनेरा ज्वेल्स की प्रस्तुति भी देखने को मिलेगी। आयोजन में अराय सिलाई मशीन सहयोगी की भूमिका निभा रही है।

यह भी पढ़ें ; सरदार पटेल की जयंती पर जयपुर में दौड़ेगा पूरा शहर, सीएम भजनलाल दिखाएंगे ‘रन फॉर यूनिटी’ को हरी झंडी

इस फैशन शोकेस को स्किल इंडिया, स्किल राजस्थान, आरएसएलडीसी, खादी राजस्थान और एमजी सेलेक्ट जयपुर का सहयोग मिला है। जयश्री ज्वेल्स प्राइवेट लिमिटेड आभूषण सहयोगी, लुमोरा एक्स रिन्यूएबल्स प्राइवेट लिमिटेड हरित ऊर्जा सहयोगी, हेयरजॉय केश-सज्जा सहयोगी और सिजलिन सैलून्स सौंदर्य-सज्जा सहयोगी हैं। एमिटी यूनिवर्सिटी राजस्थान ज्ञान सहयोगी के रूप में जुड़ी है।

‘ग्रासरूट–द आर्ट ऑफ अर्थ’ का उद्देश्य पारंपरिक शिल्प और खादी को आधुनिक फैशन के साथ जोड़ना है। साथ ही नए डिजाइनरों को अनुभवी फैशन विशेषज्ञों के साथ एक मंच पर लाकर राजस्थान की रचनात्मक प्रतिभा को पहचान दिलाना भी आयोजन का अहम हिस्सा रहेगा।

Related Articles

Back to top button