जयपुर में सजेगा इंटरनेशनल वेडिंग एंड टूरिज्म कॉन्क्लेव, दीया कुमारी करेंगी शुभारंभ

जयपुर के होटल फेयरमॉन्ट में 19 और 20 जुलाई को आयोजित होने वाले इंटरनेशनल वेडिंग एंड टूरिज्म कॉन्क्लेव (आईडब्ल्यूटीसी) सीजन-3 का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी करेंगी। दो दिवसीय आयोजन में देश-विदेश के 600 से अधिक प्रतिनिधि शामिल होंगे और पर्यटन, वेडिंग व हॉस्पिटैलिटी उद्योग से जुड़े नए अवसरों पर व्यापक चर्चा होगी।

  • आईडब्ल्यूटीसी सीजन-3 का उद्घाटन दीया कुमारी करेंगी।
  • आईडब्ल्यूटीसी में देश-विदेश से 600 से अधिक प्रतिनिधियों की भागीदारी होगी।
  • दीया कुमारी की मौजूदगी में पर्यटन और वेडिंग उद्योग की संभावनाओं पर मंथन होगा।

International Wedding and Tourism Conclave to be held in Jaipur : राजधानी जयपुर एक बार फिर पर्यटन और वेडिंग उद्योग के बड़े आयोजन का गवाह बनने जा रही है। 19 और 20 जुलाई को दिल्ली रोड स्थित होटल फेयरमॉन्ट में आयोजित होने वाले इंटरनेशनल वेडिंग एंड टूरिज्म कॉन्क्लेव (आईडब्ल्यूटीसी) सीजन-3 का उद्घाटन राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी करेंगी।

यह भी पढ़ें ; राजस्थान विधानसभा का अमृत उत्सव कल, जुटेंगे वर्तमान और पूर्व विधायक

आयोजन के डायरेक्टर अरशद हुसैन ने बताया कि इस दो दिवसीय कॉन्क्लेव में देश और विदेश से वेडिंग, टूरिज्म तथा हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र के 600 से अधिक विशेषज्ञ, प्रतिनिधि और उद्योग जगत से जुड़े लोग भाग लेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यटन और डेस्टिनेशन वेडिंग सेक्टर को नई दिशा देने के साथ विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन स्थलों को वैश्विक पहचान दिलाना है।

इस बार आंध्र प्रदेश पर्यटन आधिकारिक भागीदार के रूप में आयोजन से जुड़ा है। सम्मेलन में आंध्र प्रदेश के पर्यटन मंत्री कुंडला दुर्गेश, इवेंट इंडस्ट्री के प्रमुख पार्थिप त्यागराजन, ऋतुराज खन्ना सहित कई प्रतिष्ठित अतिथि मौजूद रहेंगे।

यह भी पढ़ें ; ‘गिव अप अभियान’ बना मिसाल, 99 लाख लोगों को मिली खाद्य सुरक्षा

आयोजन के दौरान आंध्र प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर, आध्यात्मिक पर्यटन, समुद्री तट, हिल स्टेशन और वेडिंग डेस्टिनेशन की विशेष झलक प्रस्तुत की जाएगी। आयोजकों का मानना है कि आईडब्ल्यूटीसी केवल नेटवर्किंग का मंच नहीं, बल्कि पर्यटन, वेडिंग और हॉस्पिटैलिटी उद्योग में नए निवेश, साझेदारी और कारोबारी अवसरों को बढ़ावा देने वाला महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म भी है।

Related Articles

Back to top button