LPTI को IATO अवॉर्ड, पर्यटन में योगदान का सम्मान
विशाखापट्टनम में आयोजित 41वें IATO वार्षिक कन्वेंशन में ‘ले पैसेज टू इंडिया’ को पर्यटन क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए IATO अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया गया। भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव एवं महानिदेशक सुमन बिल्ला ने यह पुरस्कार प्रदान किया। कंपनी ने सम्मान को अपनी पूरी टीम, क्लाइंट्स और उद्योग सहयोगियों को समर्पित किया।
- LPTI को IATO अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया गया।
- भारतीय पर्यटन में योगदान के लिए कंपनी को मिला सम्मान।
- IATO वार्षिक कन्वेंशन में सुमन बिल्ला ने पुरस्कार प्रदान किया।
LPTI Receives IATO Award, Honored for Contribution to Tourism : भारतीय पर्यटन को दुनिया के सामने प्रभावी तरीके से पेश करने और इसके विकास में लंबे समय से योगदान देने वाली ‘ले पैसेज टू इंडिया’ (LPTI) को IATO अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान पर्यटन क्षेत्र में कंपनी के उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया।
यह भी पढ़ें ; BSNL में हिन्दी पखवाड़ा, 16 सितंबर को खास गोष्ठी
विशाखापट्टनम में आयोजित इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स (IATO) के 41वें वार्षिक कन्वेंशन में यह पुरस्कार प्रदान किया गया। भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव एवं महानिदेशक सुमन बिल्ला ने LPTI को सम्मानित किया।
LPTI के सीईओ ललित मेहरा ने सम्मान मिलने पर इसे कंपनी के लिए गर्व का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार भारतीय पर्यटन के लिए वर्षों से किए जा रहे प्रयासों की पहचान है। उनके मुताबिक, यह सम्मान टीम को गुणवत्ता, नवाचार और जिम्मेदार पर्यटन के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए और प्रेरित करेगा।
जयपुर में LPTI के कार्यालय का कामकाज देख रहे एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर खालिद खान ने पुरस्कार को पूरी टीम के साथ-साथ क्लाइंट्स, पार्टनर्स और पर्यटन उद्योग से जुड़े सहयोगियों को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि सभी के भरोसे और सहयोग से कंपनी भारत की पर्यटन संभावनाओं को वैश्विक मंच पर पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
यह भी पढ़ें ; गोवंश पर लंपी का खतरा : सरकार का एक्शन प्लान तैयार, प्रमुख शासन सचिव ने दिए सख्त निर्देश
वहीं, LPTI के जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर संजय लोगानी ने कहा कि यह उपलब्धि आगे नए विचारों, बेहतर सहयोग और जिम्मेदार पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में काम करने का उत्साह देती है। उन्होंने इसे भविष्य में और बेहतर पहल करने की प्रेरणा बताया।



