महिला सशक्तिकरण पर गरमाई सियासत, मदन राठौड़ का गहलोत पर तीखा पलटवार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा सरकार महिला सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और आर्थिक भागीदारी को बढ़ाने के लिए कई योजनाएं प्रभावी रूप से लागू की जा रही हैं।

  • महिला सशक्तिकरण को लेकर मदन राठौड़ ने भाजपा सरकार का पक्ष रखा।
  • मदन राठौड़ ने अशोक गहलोत पर तथ्यहीन बयानबाजी का आरोप लगाया।
  • महिला सशक्तिकरण के लिए भजनलाल सरकार की योजनाओं को प्रभावी बताया।

Politics heats up over women’s empowerment : राजस्थान की राजनीति में महिला सशक्तिकरण को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को केवल चुनावी वादा नहीं, बल्कि अपनी प्राथमिकता मानकर काम कर रही है।

यह भी पढ़ें ; सुमित्रा सिंह से मिले मदन राठौड़, स्वास्थ्य जाना और साझा किए पुराने संस्मरण

राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक सशक्तिकरण के लिए कई योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू कर रही है। उनका दावा है कि इन योजनाओं का लाभ बड़ी संख्या में महिलाओं तक पहुंच रहा है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति और जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आया है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ड्रोन दीदी योजना के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़कर रोजगार और आय के नए अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहन, कौशल विकास कार्यक्रम और स्वरोजगार योजनाओं के जरिए महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस और अन्य सरकारी क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए भी कई नीतिगत कदम उठाए गए हैं। उनका कहना है कि सरकार का उद्देश्य महिलाओं को समाज और अर्थव्यवस्था की मुख्यधारा में मजबूत स्थान दिलाना है।

यह भी पढ़ें ; मदनलाल सैनी की जयंती पर भाजपा का संकल्प, मदन राठौड़ ने किया याद

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए राठौड़ ने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकार ने जनहित से जुड़े कई मुद्दों पर अपेक्षित कार्य नहीं किए और केवल बड़े दावे किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता वर्तमान सरकार के विकास कार्यों, पारदर्शी प्रशासन और महिला हितैषी नीतियों को देख रही है। भाजपा महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए अपनी योजनाओं को आगे भी प्रभावी ढंग से लागू करती रहेगी।

Related Articles

Back to top button