सुमित्रा सिंह से मिले मदन राठौड़, स्वास्थ्य जाना और साझा किए पुराने संस्मरण
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने सोमवार को राजस्थान की पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष और नौ बार की विधायक रहीं सुमित्रा सिंह से उनके जयपुर स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने सार्वजनिक जीवन और विधानसभा कार्यकाल से जुड़े कई पुराने संस्मरण भी साझा किए।
- सुमित्रा सिंह से मिलकर मदन राठौड़ ने स्वास्थ्य की जानकारी ली।
- सुमित्रा सिंह के सार्वजनिक जीवन और संसदीय योगदान की सराहना की गई।
- मदन राठौड़ ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और दीर्घायु की कामना की।
Madan Rathore met Sumitra Singh : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने सोमवार को राजस्थान की पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष और नौ बार विधायक रहीं सुमित्रा सिंह से उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उनका कुशलक्षेम जाना और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की शुभकामनाएं दीं।

मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच सार्वजनिक जीवन और विधानसभा के कार्यकाल से जुड़े कई पुराने संस्मरणों पर आत्मीय बातचीत हुई। विशेष रूप से वर्ष 2003 से 2008 के दौरान के अनुभवों को याद करते हुए दोनों ने कई महत्वपूर्ण घटनाओं का उल्लेख किया।
यह भी पढ़ें ; मदनलाल सैनी की जयंती पर भाजपा का संकल्प, मदन राठौड़ ने किया याद
मदन राठौड़ ने कहा कि सुमित्रा सिंह ने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में प्रदेश और समाज की सेवा के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा की अध्यक्ष के रूप में उनका कार्यकाल अनुशासन, निष्पक्षता और संसदीय परंपराओं के प्रति प्रतिबद्धता के लिए हमेशा याद किया जाएगा। सदन के संचालन में उनकी गहरी संसदीय समझ और दृढ़ नेतृत्व की व्यापक सराहना होती रही है।
यह भी पढ़ें ; ग्रामीण राजस्थान को नई रफ्तार, नाबार्ड ने 2047 विजन का किया बड़ा संकल्प
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री डॉ. अपूर्वा सिंह, प्रदेश कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक तथा प्रदेश प्रवक्ता स्टेफी चौहान भी मौजूद रहे। सभी नेताओं ने सुमित्रा सिंह के उत्तम स्वास्थ्य, शीघ्र स्वस्थ होने और दीर्घायु की कामना करते हुए उनका सम्मान व्यक्त किया।



