महक’ में जुटीं 200 से ज्यादा महिलाएं, हुआ बड़ा ऐलान
जयपुर में कायस्थ नंदिनी के पैन-राजस्थान कार्यक्रम ‘महक’ में 18 जिलों से 200 से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में महिला उद्यमिता, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तीकरण पर चर्चा हुई। इस दौरान 150 से अधिक महिला उद्यमियों को शामिल करने वाली बिजनेस डायरेक्टरी और ‘कायस्थ नंदिनी गीत’ का लोकार्पण किया गया। महिला सुरक्षा को लेकर FSAI के साथ समझौता भी हुआ।
- ‘महक’ कार्यक्रम में 18 जिलों की 200 से अधिक महिलाएं शामिल हुईं।
- महिला बिजनेस डायरेक्टरी में 150 से ज्यादा महिला उद्यमियों को जगह मिली।
- महिला सुरक्षा के लिए कायस्थ नंदिनी और FSAI के बीच एमओयू हुआ।
Mahak Women Empowerment Event : महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से कायस्थ नंदिनी की ओर से पैन-राजस्थान कार्यक्रम ‘महक’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के 18 जिलों से 200 से अधिक महिलाओं ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा, अनुभव और उपलब्धियों को साझा किया।
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण ‘कायस्थ नंदिनी महिला बिजनेस डायरेक्टरी’ का लोकार्पण रहा। इसके पहले संस्करण में राजस्थान की 150 से अधिक महिला उद्यमियों और उनके व्यवसायों को शामिल किया गया है। संस्था का मानना है कि यह डायरेक्टरी महिलाओं को एक-दूसरे से जोड़ने और उनके लिए नए व्यावसायिक अवसर तैयार करने में मदद करेगी।
यह भी पढ़ें : धीमी ओवर गति पर भारत-वेस्टइंडीज पर जुर्माना
कार्यक्रम में महिला सुरक्षा को लेकर भी महत्वपूर्ण पहल की गई। कायस्थ नंदिनी और फायर एंड सिक्योरिटी एसोसिएशन ऑफ इंडिया (FSAI) के बीच महिला सुरक्षा एवं जागरूकता के क्षेत्र में मिलकर काम करने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। इसके जरिए महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने और विशेषज्ञ संस्थाओं का सहयोग उपलब्ध कराने पर जोर दिया जाएगा।
मुख्य अतिथि एलबीएस ग्रुप ऑफ स्कूल की संस्थापक अध्यक्ष उर्मिला माथुर रहीं। कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों और प्रतिभागियों ने महिला सशक्तीकरण से जुड़े प्रयासों की सराहना की।
कायस्थ नंदिनी की फाउंडर चेयरपर्सन दीपा माथुर ने कहा कि संस्था महिलाओं को शिक्षा, व्यवसाय, सामाजिक सहभागिता, संस्कृति और नेतृत्व जैसे क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए एक साझा मंच उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि ‘सिस्टरहुड’ की भावना के साथ महिलाओं को जोड़कर उन्हें आगे बढ़ने के अवसर देना संस्था की प्राथमिकता है।
यह भी पढ़ें : संजय दत्त ने बयान पर दी सफाई, बोले- मंशा गलत नहीं थी
उन्होंने बताया कि महिला बिजनेस डायरेक्टरी को आने वाले अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। अर्चना श्रीवास्तव, बकुल महेश, मीता माथुर, कैप्टन कृति सक्सेना, डॉ. शिवानी माथुर और आर्किटेक्ट राधिका झामरिया को उनके कार्यों और उपलब्धियों के लिए सम्मान मिला। इस सम्मान का उद्देश्य महिलाओं की प्रतिभा को पहचान देने समय में और व्यापक रूप दिया जाएगा। अगले चरण में इसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक ले जाने के साथ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध कराने की योजना है।
‘महक’ के दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। अर्चना श्रीवास्तव, बकुल महेश, मीता माथुर, कैप्टन कृति सक्सेना, डॉ. शिवानी माथुर और आर्किटेक्ट राधिका झामरिया को उनके कार्यों और उपलब्धियों के लिए सम्मान मिला। इस सम्मान का उद्देश्य महिलाओं की प्रतिभा को पहचान देने के साथ दूसरी महिलाओं को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा।



